1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं लड़कियों ने मारी बाजी, जानें किस जिले ने कैसा किया प्रदर्शन?

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं लड़कियों ने मारी बाजी, जानें किस जिले ने कैसा किया प्रदर्शन?

 Published : May 28, 2025 06:19 pm IST,  Updated : May 28, 2025 06:19 pm IST

राजस्थान बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, साथ ही जिलेवार छात्रों के प्रदर्शन की भी जानकारी दी है, जो छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

rbse 10th result 2025- India TV Hindi
rbse 10th result 2025 Image Source : FILE PHOTO

राजस्थान बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं, ऐसे में जो उम्मीदवार इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा दी थी वे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इस साल बोर्ड ने बताया कि कक्षा 10वीं का कुल पास परसेंटाइल 93.6 प्रतिशत रहा। वहीं, लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को रिजल्ट में पछाड़ दिया है। रिजल्ट में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.08 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत कुल 93.16 आया। बोर्ड ने अब जिलवार प्रदर्शन की लिस्ट भी जारी कर दी है, ऐसे में सिकर जिले का राज्य में सबसे अधिक पास प्रतिशत 97.53% आया है। इसके बाद झुंझुनू ने 97.53% पास प्रतिशत हासिल किया है।

यहां देखें जिलेवार पास प्रतिशत

जिले का नाम पास प्रतिशत
सीकर 97.56%
झुंझुनूं 97.53%
नागौर 97.26%
बाड़मेर 95.21%
जोधपुर 95.25%
जालोर 95.11%
अजमेर 94.45%
अलवर 94.62%
बांसवाड़ा 94.70%
भरतपुर 94.25%
भीलवाड़ा 93.89%
बीकानेर 92.92%
बूंदी 92.51%
चित्तौड़गढ़ 91.08%
चूरू 93.38%
डूंगरपुर 93.42%
जयपुर 94.78%
जैसलमेर 92.99%
झालावाड़ 90.31%
कोटा 87.90%
पाली 94.11%
सवाई माधोपुर 91.78%
सिरोही 87.52%
श्रीगंगानगर 92.14%
टोंक 93.38%
उदयपुर 90.13%

 अच्छे मार्क्स वाले घमंड न करें- शिक्षा मंत्री

राजस्थान बोर्ड के कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पास हुए छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, "जो छात्र इस बार परीक्षा में सफल नहीं हो सके, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि अगले प्रयास के लिए और अधिक मेहनत करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अच्छे नंबर्स से पास छात्रों से विनम्र बने रहने की अपील करते हुए कहा कि सफलता पर घमंड नहीं करना चाहिए।"

फेल हुए छात्र निराश न हों आपको मिलेगा मौका

अगर कोई छात्र अपने राजस्थान बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट से खुश नहीं हैं, तो ऐसे में परेशान न हो और धीरज से काम लें क्योंकि बोर्ड आपको रिवैल्यूएशन का मौका दे रही है, बस आपको इसके लिए प्रति विषय 300 रुपये का भुगतान करके 2 हफ्ते के भीतर री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन करना होगा और अगर कोई विद्यार्थी एक या दो विषय में फेल हो गए हैं तो बोर्ड जुलाई या अगस्त में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करती है, इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी, 93.6 प्रतिशत रहा रिजल्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन