नई दिल्ली: NEET UG 2026 के री-एग्जाम के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस साल पंजाब के आर्यन गुप्ता ने इस परीक्षा में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए और 99.9999 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। वहीं, NEET UG 2026 के री-एग्जाम में आर्यन गुप्ता के बाद पंशुल बंसल ने दूसरा और उपलक्ष्य गोयल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, लड़कियों में कुडाले श्रावणी कृष्णा ने ऑल इंडिया रैंक में पांचवां स्थान हासिल किया है।
कैंसर विशेषज्ञ बनना चाहते हैं आर्यन
आर्यन गुप्ता का सपना ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ) बनने का है। उन्होंने बताया कि जब वह तीसरी कक्षा में थे, तब उनकी दादी का कैंसर से निधन हो गया था। उसी समय उन्होंने संकल्प लिया था कि बड़े होकर कैंसर के मरीजों का इलाज करेंगे। अब वह उसी लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, सही रणनीति और एलन करियर इंस्टीट्यूट के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया,
'NEET परीक्षा से पहले मैंने कई महीनों तक रोज 16 से 17 घंटे पढ़ाई की। कोचिंग संस्थान द्वारा दिए गए स्टडी मैटेरियल और तैयारी के सुझावों का पूरी तरह पालन किया। मैं परीक्षा से पहले रोज एक या दो मॉक टेस्ट देता था और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों की नियमित प्रैक्टिस करता था। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा और परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिली।'
NEET में 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए सफल
इस साल 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने NEET UG परीक्षा पास की है। इनमें से 10,160 अभ्यर्थियों ने 600 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए। इसके बाद 90780 अभ्यर्थियों ने 500 या उससे अधिक अंक हासिल किए। देश के 66 शहरों से कुल 138 अभ्यर्थी शीर्ष रैंक में शामिल हुए हैं। वहीं, 705 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष 17 अभ्यर्थी 8 राज्यों से हैं। इनमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं।
NEET UG 2026 में टॉप 10 ऑल इंडिया रैंक होल्डर्स
| AIR |
नाम |
राज्य |
परसेंटाइल |
| 1 |
आर्यन गुप्ता |
पंजाब |
99.9999 |
| 2 |
पंशुल बंसल |
हरियाणा |
99.9999 |
| 3 |
उपलक्ष्य गोयल |
राजस्थान |
99.99985 |
| 4 |
आयुष भलोटिया |
बिहार |
99.99965 |
| 5 |
कुडाले श्रावणी कृष्णा |
महाराष्ट्र |
99.99965 |
| 6 |
रिया रंजन |
बिहार |
99.99965 |
| 7 |
आर्यन दुबे |
उत्तर प्रदेश |
99.99965 |
| 8 |
गीतांश सरीन |
पंजाब |
99.99915 |
| 9 |
गौरव सिंह मोहनीश |
राजस्थान |
99.99915 |
| 10 |
मारुति भोसले |
महाराष्ट्र |
99.99915 |
NEET UG 2026 की मेरिट लिस्ट कैसे देखें?
अभ्यर्थी NEET UG 2026 री-एग्जाम की टॉपर सूची देखने के लिए यह प्रक्रिया अपनाएं:
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- NEET UG Re-exam Topper List PDF लिंक पर क्लिक करें।
- टॉपर सूची स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- पीडीएफ डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें।
स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
NEET UG 2026 री-एग्जाम का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को:
- neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा।
- NEET UG Re-exam Scorecard लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- पीडीएफ डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।
श्रेणीवार सफल अभ्यर्थियों की संख्या
- सामान्य: 2.91 लाख
- ओबीसी-एनसीएल: 5.12 लाख
- अनुसूचित जाति: 1.59 लाख
- अनुसूचित जनजाति: 63,716
- सामान्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 95,026
- दिव्यांग (PwBD): 3,666
- PwD: 303
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अभ्यर्थियों से परिणाम, मेरिट सूची और स्कोरकार्ड से जुड़ी सभी जानकारी केवल NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से ही प्राप्त करने की सलाह दी है। (रिपोर्ट: अर्नब मित्रा)
ये भी पढ़ें: NEET पास किया, अब आगे क्या? काउंसलिंग से एडमिशन तक समझिए पूरी प्रक्रिया
Latest Education News