नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 11.21 लाख छात्रों ने काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई किया है। इसी रिज्लट के आधार पर अलग-अलग मेडिकल कॉलेज में छात्रों को एडमिशन मिलेगा। नीट यूजी परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के कारण इसे रद्द करना पड़ा था। इसके बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दोबारा परीक्षा (री-एग्जाम) 21 जून 2026 को आयोजित की। एनटीए ने रिजल्ट जारी करने से लगभग एक घंटे पहले आंसर की जारी की थी। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in पर उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
टॉप रैंकर्स, स्टेट टॉपर्स, कैटेगरी-वाइज टॉपर्स, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स और भाषा-वाइज पार्टिसिपेशन की पूरी लिस्ट भी एनटीए की वेबसाइट पर है। 720 में से सबसे ज्यादा 715 स्कोर आर्यन गुप्ता (पंजाब) और पांशुल बंसल (हरियाणा) ने हासिल किया है।
20 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
21 जून 2026 को नीट यूजी एग्जाम में करीब 20 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए और 11.21 लाख क्वालिफाई हुए। देश के हर स्टेट और यूनियन टेरिटरी से कैंडिडेट्स ने 13 भाषाओं में एग्जाम दिया। टॉप परफॉर्म करने वाले ज्यादातर कैंडिडेट्स 17 से 19 साल के बीच के हैं। 138 कैंडिडेट्स ने 720 में से 690 से ज्यादा मार्क्स हासिल किए। इनमें से 93 परसेंट बच्चे पहली बार इस परीक्षा शामिल हुए।
किस राज्य के कितने बच्चे क्वालिफाई
उत्तर प्रदेश में 1.7 लाख से ज्यादा और लक्षद्वीप में 43 शामिल हैं। स्टेट टॉपर्स में जिग्मेट यांगचन लामो (लद्दाख, 530 मार्क्स), ध्रुव त्रिपाठी (अंडमान और निकोबार आइलैंड्स, 606 मार्क्स) और फहमीदा अनीस (लक्षद्वीप, 573 मार्क्स) शामिल हैं। 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे ज्यादा स्कोर किया। 26 ने 690 से ज्यादा स्कोर किया। 138 टॉप रैंकर्स देश भर के 66 शहरों से हैं। टॉप 17 रैंकर्स जिन्होंने 705 से ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं। वे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना से हैं।
किस कैटेगरी के कितने कैंडिडेट क्वालिफाई
जनरल: 2.91 लाख
ओबीसी-एनसीएल: 5.12 लाख
एससी: 1.59 लाख
एसटी: 63,716
ईडब्ल्यूएस: 95,026
पीडबल्यूबीडी: 3,666
पीडब्ल्यूडी: 303
काउंसलिंग और कैंडिडेट एडवाइजरी
एनटीए ने एक्स पोस्ट में बताया है कि MBBS/BDS में ऑल-इंडिया कोटा के लिए काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी करती है। स्टेट कोटा संबंधित स्टेट अथॉरिटीज करती हैं। कैंडिडेट्स को सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट्स: https://neet.nta.nic.in, https://mcc.nic.in और स्टेट काउंसलिंग पोर्टल्स पर ही भरोसा करना चाहिए। कैंडिडेट्स को एडमिशन, सीट ब्लॉकिंग या स्कोर इम्प्रूवमेंट का ऑफर देने वाले फ्रॉड कॉल्स, मैसेज या वेबसाइट्स से सावधान किया जाता है। NTA पैसे या क्रेडेंशियल्स मांगने के लिए कैंडिडेट्स से कॉन्टैक्ट नहीं करता है। ऐसी किसी भी घटना की रिपोर्ट neetug2026@nta.ac.in या 011-40759000 पर की जा सकती है।
यह भी पढ़ें-
NEET री-एग्जाम में आपके कितने जवाब सही? NTA की तरफ से जारी आंसर की से मिलाकर कर लें चेक