एनटीए ने जारी किया NITTT का स्कोरकार्ड, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
एनटीए ने जारी किया NITTT का स्कोरकार्ड, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Edited By : IndiaTV Hindi Desk
Published : Mar 18, 2023 03:07 pm IST,
Updated : Mar 18, 2023 03:07 pm IST
एनटीए ने NITTT का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है, वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Image Source : NITTT.NTA.AC.INNITTT
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) परीक्षा फरवरी 2023 के प्रोविजनल स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोर देख सकते हैं। उम्मीदवार को अपना रिजल्ट देखने के लिए NITTT की आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर पर जाना होगा। बता दें कि NITTT परीक्षा 4,5,11 और 12 फरवरी को दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।