1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. NTA ने जारी की NEET री-एग्जाम की फाइनल आंसर की, डाउनलोड कैसे करें; यहां जानें

NTA ने जारी की NEET री-एग्जाम की फाइनल आंसर की, डाउनलोड कैसे करें; यहां जानें

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) री-एग्जाम की फाइनल आंसर की 2026 जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर NEET UG री-एग्जाम की फाइनल आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : ANI सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर Re-NEET 2026 की फाइनल आंसर की (उत्तर कुंजी) जारी कर दी है। जो उम्मीदवार Re-NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब फाइनल आंसर की की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपने प्रश्न-पत्र सेट के लिए सही उत्तरों की जांच कर सकते हैं। NEET री-एग्जाम रविवार, 21 जून को आयोजित किया गया था।

कैसे डाउनलोड करें आंसर की

एनटीए के अनुसार,  NEET री-एग्जाम फाइनल आंसर की 2026 ऑफिशियल वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल - neet.nta.nic.in पर री-NEET फाइनल आंसर की PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं। री-NEET फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल - neet.nta.nic.in पर जाना होगा और री-NEET फाइनल आंसर की PDF लिंक पर क्लिक करना होगा। री-NEET फाइनल आंसर की PDF को सेव करें और उसका प्रिंट आउट लें।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाएं
  • NEET री-एग्जाम स्कोरकार्ड PDF 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अपनी लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर) डालें
  • NEET री-एग्जाम स्कोरकार्ड PDF स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा
  • NEET री-एग्जाम आंसर की PDF को सेव करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

NTA ने जारी किया नीट यूजी 2026 का रिजल्ट

वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आंसर की जारी करने के कुछ देर बाद ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट), NEET (UG) 2026 का रिज़ल्ट घोषित कर दिया। एनटीए का कहना है कि रिज़ल्ट समय पर घोषित किया गया है ताकि उम्मीदवारों के लिए मेडिकल-एडमिशन और काउंसलिंग का शेड्यूल सही समय पर चलता रहे।

भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बने 5,440 सेंटर्स पर कुल मिलाकर लगभग 20 लाख उम्मीदवार NEET (UG) 2026 में शामिल हुए थे। 11.21 लाख उम्मीदवार अंडरग्रेजुएट मेडिकल, डेंटल, आयुष और संबंधित प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए क्वालिफ़ाई हुए हैं। देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से उम्मीदवार 13 भाषाओं में परीक्षा में शामिल हुए। क्वालिफ़ाई करने वाले उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से ज़्यादा महिलाएं हैं। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले ज़्यादातर उम्मीदवारों की उम्र 17 से 19 साल के बीच है।

ये भी पढ़ेंः UP Police SI 2026 का अंतिम रिजल्ट जारी, 4543 उम्मीदवारों ने पाई सफलता; uppbpb.gov.in पर देखें परिणाम

 

Latest Education News