1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. NEET-SS 2025 में क्वालिफाइंग परसेंटाइल घटाकर 50 से किया गया 30, NBEMS ने जारी किए पासिंग मार्क्स

NEET-SS 2025 में क्वालिफाइंग परसेंटाइल घटाकर 50 से किया गया 30, NBEMS ने जारी किए पासिंग मार्क्स

NBEMS ने बताया कि NEET-SS 2025 का क्वालिफाइंग परसेंटाइल 50 से घटाकर 30 कर दिया गया है।NEET-SS 2025 के Question Paper Group-specific Rank में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

NEET-SS 2025 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET-SS 2025 का क्वालिफाइंग परसेंटाइल 50वें से घटाकर 30वें परसेंटाइल कर दिया है। NBEMS ने मंगलवार (22 सितंबर 2026) को जारी नोटिस में बताया कि यह फैसला केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पत्र और सुप्रीम कोर्ट के 17 सितंबर 2026 के आदेश के संदर्भ में लिया गया है।

NEET-SS 2025 में क्वालिफाइड घोषित किया गया 

संशोधित मानदंड के तहत अपने संबंधित प्रश्न-पत्र समूह में 30वें परसेंटाइल या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को NEET-SS 2025 में क्वालिफाइड घोषित किया गया है। इसके बाद NBEMS ने संशोधित परिणाम मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC), DGHS और स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ साझा कर दिया है।

पहले घोषित ग्रुप-विशिष्ट रैंक में कोई बदलाव नहीं 

NBEMS के मुताबिक, 23 जनवरी 2026 को घोषित NEET-SS 2025 के Question Paper Group-specific Rank में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही उम्मीदवारों के लिए कोई नया स्कोरकार्ड जारी नहीं किया जाएगा। यानी संशोधित क्वालिफाइंग कटऑफ का लाभ पात्र उम्मीदवारों को मिलेगा, लेकिन उनकी पहले घोषित ग्रुप-विशिष्ट रैंक में बदलाव नहीं होगा।

अलग-अलग ग्रुप के क्वालिफाइंग कटऑफ

क्वेश्चन पेपर ग्रुप क्वालिफाइंग कटऑफ स्कोर 30th परसेंटाइल (Out of 600)
एनेस्थीसियोलॉजी 249 अंक
क्रिटिकल केयर मेडिसिन 254 अंक
ENT  247 अंक
मेडिकल 175 अंक
मेडिकल ऑन्कोलॉजी 180 अंक
माइक्रोबायोलॉजी 306 अंक
ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी 325 अंक
ऑर्थोपेडिक्स 256 अंक
पीडियाट्रिक 231 अंक
पैथोलॉजी 238 अंक
फार्माकोलॉजी  213 अंक
साइकियाट्री 302 अंक
रेडियोडायग्नोसिस 315 अंक
रेस्पिरेटरी मेडिसिन 285 अंक
सर्जिकल  243 अंक

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) स्पष्ट किया है कि कि 23 जनवरी 2026 को घोषित NEET-SS 2025 प्रश्न पत्र के ग्रुप-स्पेसिफिक रैंक में कोई बदलाव नहीं हुआ है। साथ ही कोई नया स्कोर कार्ड भी जारी नहीं किया जाएगा। 

NEET-SS 2025 की दावेदारी कर दी जाएगी रद्द

उम्मीदवार द्वारा अपने  NEET-SS 2025 आवेदन पत्र में दी गई सभी MBBS प्रोफेशनल परीक्षाओं में प्राप्त कुल अंकों (प्रतिशत में) का सत्यापन काउंसलिंग/प्रवेश प्राधिकारी द्वारा प्रवेश के समय मूल दस्तावेजों से किया जाएगा। उम्मीदवारों को जारी किए गए स्कोर कार्ड में उनके द्वारा आवेदन पत्र में दिए गए MBBS के कुल अंकों का उल्लेख होगा, जहां भी नीट-एसएस 2025 रैंक के टाई को तोड़ने के लिए इन कुल अंकों का उपयोग किया गया है। यदि यह पाया जाता है कि NEET-SS 2025 आवेदन पत्र में दी गई जानकारी गलत है और इस मानदंड का उपयोग संबंधित उम्मीदवार के टाई को हल करने के लिए किया गया है, तो NEET-SS 2025 के लिए उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

यदि किसी भी स्तर पर परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाया जाता है, तो ऐसे उम्मीदवारों के खिलाफ NBEMS/MCC/काउंसलिंग प्राधिकरण द्वारा उचित समझी जाने वाली दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यदि ऐसे किसी उम्मीदवार को NEET-SS 2025 में सफल घोषित किया जाता है, तो ऐसे उम्मीदवारों के परिणाम/उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाएगा और/या रद्द माना जाएगा

साथ ही ये भी बताया गया कि किसी भी प्रश्न के लिए कृपया NBEMS से 011-45593000 पर संपर्क करें या NBEMS को इसके कम्युनिकेशन वेब पोर्टल https://exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर लिखें।

ये भी पढ़ें: 

UP में Special TET का विज्ञापन जारी, कब होगी परीक्षा और कब से शुरू होगा आवेदन, जानें डिटेल्स

Latest Education News