राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, ऐसे में वे उम्मीदवार जो इस साल कक्षा 5वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे वे शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्रों को ध्यान रहे कि अपना रिजल्ट देखने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।
Direct link
कितना रहा कुल पास प्रतिशत?
जानकारी दे दें कि कक्षा 5वीं के रिजल्ट का पास प्रतिशत 97.47% रहा, जिसमें 97.66% लड़कियां और 97.29% लड़कों परीक्षा पास करने में सक्षम रहे यानी कह सकते हैं कि राजस्थान बोर्ड की 5वीं रिजल्ट में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं।
कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?
रिजल्ट में छात्रों के रोल नंबर, नाम, स्कूल का नाम, विषय, उनके कोड, थ्योरी और प्रैक्टिकल में मिले नंबर और पास स्टेटस जैसे डिटेल शामिल हैं। बता दें कि बोर्ड ने आरबीएसई 5वीं परीक्षा 2025 7 से 17 अप्रैल तक आयोजित की थी। जिसमें इस साल 13,30,190 से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी।
33 फीसदी के कम नंबर आए तो होंगे फेल?
जानकारी दे दें कि राजस्थान की 5वीं बोर्ड में किसी स्टूडेंट फेल नहीं किया गया है। 33 फिसदी से कम अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को फिर से एग्जाम देना होगा।
पिछले साल क्या थे रिजल्ट?
पिछले साल, लगभग 14.35 लाख छात्र राजस्थान की कक्षा 5वीं परीक्षा 2024 में शामिल हुए थे, जिनमें से 13.93 लाख छात्र परीक्षा पास करने में सफल रहे और कुल पास प्रतिशत 97.06% रहा।
RBSE Class 5th Result 2025: कैसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- फिर होमपेज पर RBSE Class 5th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक पेज खुलेगा।
- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें और सबमिट कर दें।
- अब आपके सामने आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
- अंत में इसके डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।
ये भी पढ़ें:
अब 10वीं में बेसिक मैथ पढ़ने वाले छात्र भी 11वीं में चुन सकेंगे ये विषय, सीबीएसई ने बदल दिए नियम
अब नीट यूजी की तर्ज पर ही होगी नीट पीजी की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया अपना फैसला
Latest Education News