A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड के कक्षा 10वीं का रिजल्ट? बोर्ड सचिव ने दी ये जानकारी

कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड के कक्षा 10वीं का रिजल्ट? बोर्ड सचिव ने दी ये जानकारी

राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं के रिजल्ट होने के बाद अब कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

RBSE Class 10th result 2025- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY RBSE Class 10th result

राजस्थान बोर्ड ने बीते दिन कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, अब कक्षा 10वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। बीते दिन बोर्ड सचिव ने बताया था कि वे 10वीं के रिजल्ट जारी करने को लेकर तैयारी कर रहे हैं। जानकारी दे दें कि राजस्थान की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। ऐसे में छात्रों को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है। जो जारी होने के बाद उन्हें आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देखने को मिल जाएगा।

कब हुई थी परीक्षा?

जानकारी दे दें कि इस एकेडमिक सत्र के लिए कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में कुल 10,96,085, छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?

पिछले साल 2024 में राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट 29 मई 2024 को जारी किया गया था। जिसमें कक्षा 10वीं पास पर्सेंटाइल 93.03 फीसदी रहा था।

बोर्ड सचिव ने क्या कहा?

राजस्थान बोर्ड के सचिव कैलाथ चंद्र शर्मा ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट को लेकर कहा कि कक्षा 10वीं के रिजल्ट को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं, जल्द ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट 31 मई तक किसी भी समय जारी किया जा सकता है।

RBSE 10th Result 2025: ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
फिर Secondary Exam Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
अब रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें।
इतना करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट लेना न भूलें।

ये भी पढ़ें:

परीक्षा के बीच अचानक हो गई बत्ती गुल, छात्रों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में लिखे पेपर; देखें VIDEO
नीट यूजी में OBC उम्मीदवार को बीडीएस के लिए कितने नंबर लाने होंगे? यहां जानें

Latest Education News