A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. MP Board 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम का इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

MP Board 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम का इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

एमपी बोर्ड की तरफ से जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी किए जा सकते हैं। जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

जिन छात्र-छात्राओं ने एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी वे सभी अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जल्द ही मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी एमपी बोर्ड की तरफ से एमपी बोर्ज परीक्षा (कक्षा 10वीं और 12वीं) के परिणाम जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि परिणाम को कौन सी तारीख को और किस समय जारी किया जाएगा।  एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट के घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं को उसे (रिजल्ट) चेक करने के लिए डपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। 

MP Board Exam Result:  कैसे कर सकेंगे चेक

छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट को नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए देख सकते हैं।  

  • सबसे पहले छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाना होगा। 
  • जैसे ही आप ऐसा करेंगे वेसे ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी।
  • अब छात्र-छात्राओं को मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम झट से खुल जाएगा। 
  • अब छात्र-छात्राओं अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का एक प्रिंट आउट ले लें।  

बता दें कि एमपी बोर्ड 2025 की परीक्षा में तकरीबन 18 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। एमपी बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 25 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इसमें कक्षा 10 की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुईं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- NEET MDS 2025: क्या है मार्किंग स्कीम? यहां जानें पूरी डिटेल

Latest Education News