Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET MDS 2025: क्या है मार्किंग स्कीम? यहां जानें पूरी डिटेल

NEET MDS 2025: क्या है मार्किंग स्कीम? यहां जानें पूरी डिटेल

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607 Published : Apr 20, 2025 12:29 pm IST, Updated : Apr 20, 2025 12:30 pm IST

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस 2025 की परीक्षा में शामिल हुए या तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। आइए इस खबर के जरिए इस परीक्षा की मार्किंग स्कीम को जानते हैं।

नीट एमडीएस 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE नीट एमडीएस 2025

NEET MDS 2025: अगर आपने  भी नीट एमडीएस 2025 की परीक्षा में भाग लिया है तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। नीट एमडीएस 2025 का आयोजन बीते कल यानी 19 अप्रैल 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुआ। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपनी आंसर-की का वेट कर रहे हैं, जिसे बहुत जल्द राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड यानी एनबीईएमएस की तरफ से जारी कर दिया जाएगा। अब सवाल आता है कि इस परीक्षा की मार्किंग स्कीम का, क्या है नीट एमडीएस परीक्षा की अंकन योजना(Marking Scheme)? अगर आप इस इस सवाल के जवाब से वाकिफ नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम इस सवाल के जवाब को ही जानेंगे। चलिए जानते हैं इस परीक्षा की मार्किंग स्कीम को। 

NEET MDS 2025: क्या नेगेटिव मार्किंग होगी? 

कैंडिडेट्स के मन में किसी भी परीक्षा को लेकर सबसे बड़ा सवाल नेगेटिव मार्किंग का होता है कि होगी या नहीं। ऐसे में बता दें कि नीट एमडीएस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी।  

NEET MDS 2025: क्या है मार्किंग स्कीम?

किसी परीक्षा की मार्किंग से अवगत होना उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे ही नीट एमडीएस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार या अगल वर्ष शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इसकी मार्किंग स्कीम से भिज्ञ होना बेहद आवश्यक है। इस परीक्षा में पूछे गए प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर देने पर उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाएगा, दूसरी भाषा में कहें तो एक अंक की नेगेटिव मार्किंग। अगर किसी प्रश्न को अटेंप्ट नहीं किया जाता है या छोड़ दिया जाता है तो उसके लिए ना ही कोई अंक दिया जाएगा और ना ही कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

NEET MDS 2025: आंसर-की को कैसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने सामने एक अलग विंडो में आंसर-की खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- बैंक में चोरी के लिए किया गैस कटर का इस्तेमाल और हो गया ब्लास्ट, हड़बड़ाहट में अपनी कार भी छोड़कर भागे चोर

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement