कब जारी होंगे ICAI सीए सितंबर 2025 परीक्षा के परिणाम? जान लें कैसे कर सकेंगे चेक
ICAI सीए सितंबर सेशन की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। एक बार जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।

ICAI सीए सितंबर सेशन की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) सोमवार, 3 नवंबर को CA फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन सितंबर सत्र की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर सकता है। इस संबंध में ICAI के सदस्य राजेश शर्मा ने अपने X हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें CA परीक्षा परिणाम की तारीख का संकेत दिया है। पोस्ट में लिखा है- "ICAI CA परीक्षा के नतीजे संभवतः 3 नवंबर, 2025 को घोषित किए जा सकते हैं"। घोषणा के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org, icai.nic.in/caresult पर CA सितंबर परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।
ICAI CA सितंबर परीक्षा 3 से 22 सितंबर के बीच विभिन्न तिथियों पर आयोजित की गई थी। ICAI CA सितंबर परिणाम घोषित होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट icai.org, icai.nic.in/caresult पर उपलब्ध होगा। CA सितंबर परिणाम 2025 देखने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट icai.org, icai.nic.in/caresult पर जाना होगा और CA सितंबर स्कोरकार्ड कोर्स-वाइज लिंक पर क्लिक करना होगा। आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें। CA कोर्स-वाइज स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगा। CA इंटर/फाउंडेशन/फाइनल स्कोरकार्ड पीडीएफ को सेव करें और प्रिंट आउट लें।
ICAI CA September Result 2025: कैसे कर सकेंगे चेक व डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.org, icai.nic.in/caresult पर जाए्ं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर ICAI CA सितंबर स्कोरकार्ड PDF लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में रोल नंबर और पंजीकरण संख्या का उपयोग करें।
- इसके बाद ICAI CA सितंबर स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
- इसके बाद CA सितंबर स्कोरकार्ड PDF को सेव करें और उसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।
ICAI CA सितंबर स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, कुल अंक, विषयवार अंक, उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण स्थिति और अन्य विवरण होंगे। नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- icai.org, icai.nic.in/caresult पर पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
AAI सीनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में क्या नेगेटिव मार्किंग होगी? जानें; एडमिट कार्ड जारी