Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. AAI सीनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में क्या नेगेटिव मार्किंग होगी? जानें; एडमिट कार्ड जारी

AAI सीनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में क्या नेगेटिव मार्किंग होगी? जानें; एडमिट कार्ड जारी

AAI सीनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही जानेंगे कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं।

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607
Published : Oct 26, 2025 02:59 pm IST, Updated : Oct 26, 2025 02:59 pm IST
सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

AAI सीनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, AAI ने सीनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero से अपने एडमिट कार्ड को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। अब सवाल आता है कि इस भर्ती परीक्षा में क्या नेगेटिव मार्किंग होगी? तो आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं। 

एडमिट कार्ड को कैसे करें डाउनलोड?

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

क्या नेगेटिव मार्किंग होगी? 

  • उल्लेखनीय है कि भर्ती परीक्षा 4 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) मोड में आयोजित की जाएगी। कुल अंक 100 होंगे और लिखित परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों द्वारा दिए गए गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
  • यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल)/पूर्व-एसएम श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 50 प्रतिशत और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत होंगे।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के माध्यम से एएआई द्वारा कुल 32 वरिष्ठ सहायक के पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एएआई की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

BEL में इन पदों पर निकली भर्ती, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement