A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. ICSE Result 2026: CISCE कक्षा 10वीं के नतीजे कब होंगे घोषित? जान लें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

ICSE Result 2026: CISCE कक्षा 10वीं के नतीजे कब होंगे घोषित? जान लें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

ICSE कक्षा 10वीं के नतीजे 'काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस' (CISCE) द्वारा जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि जारी होने पर परिणाम को कहां और कैसे चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) की तरफ से ICSE कक्षा 10वीं के नतीजे 'काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस' (CISCE) द्वारा जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। आमतौर पर, आखिरी पेपर होने के एक महीने बाद नतीजे जारी कर दिए जाते हैं। हालांकि, काउंसिल ने अभी तक नतीजों की सटीक तारीख और समय के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स results.cisce.org और cisce.org पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को क्रेडेंशियल (इंडेक्स नंबर और UID) का यूज करना होगा। जारी होने पर स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org या cisce.org पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स अपने क्रेडेंशियल को दर्ज करें और फिर सबमिट कर दें। 
  • इतना करते ही परिणाम स्टूडेंट्स के सामने खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।  

बता दें कि काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने ICSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक किया था। वहीं, ISC कक्षा 12 की परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 6 अप्रैल, 2026 तक किया गया था।

पिछले तीन वर्ष के ट्रेंड्स 

  • वर्ष 2025 में रिजल्ट 6 मई को घोषित किया गया था।
  • वर्ष 2024 में रिजल्ट मई 6 को घोषित किया गया था।
  • वर्ष 2023 में रिजल्ट मई 14 को घोषित किया गया था।

बता दें कि ऑनलाइन जारी किए गए CISCE के नतीजे अस्थाई प्रकृति के होंगे। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए वे सभी आधिकारिक वेबसइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती का नोटिफिकेशन, वैकेंसी समेत पढ़ लें हर जरूरी डिटेल

 

Latest Education News