SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऐसे में इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 4 मई 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, ऑनलाइन भुगतान करने की अंतिम तिथि 5 मई, 2026 है। इस भर्ती अभियान के जरिए 3000 से अधिक पदों को भरा जाएगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3003 पदों को भरा जाएगा।
आवेदन पत्र में संशोधन के लिए SSC की ओर से करेक्शन विंडो को खोला जाएगा। सुधार विंडो 11 मई को खुलेगी और 13 मई, 2026 को बंद हो जाएगी। इस अवधि के दौरान उम्मीदवार अपने आवेदनों में संशोधन कर सकेंगे।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), PwBD कैंडिडेट्स तथा आरक्षण के पात्र पूर्व सैनिकों (ESM) उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है - BHIM UPI, नेट बैंकिंग, या Visa, Master, Maestro कार्ड का उपयोग करके, अथवा RuPay Credit या Debit कार्ड के माध्यम से। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें। आधिकारिक नोटिफिकेशन का लिंक - ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Notice_of_RHQ_2026_phase_xiv.pdf
ये भी पढ़ें- CBSE 10th results 2026: सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट को Digilocker पर कैसे कर सकेंगे चेक? जान लें स्टेप्स