A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट कब तक होगा जारी? इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट कब तक होगा जारी? इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक

राजस्थान बोर्ड 12वां कक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। जारी होने पर स्टूडेंट्स रिजल्ट को कहां और कैसे चेक कर सकेंगे, आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का वेट कर रहे हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से परिणाम को जल्द ही जारी किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च तक घोषित किया जा सकता है। परिणाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम घोषित किया जा सकता है। एक बार घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

हालांकि, रिजल्ट को चेक व डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। जारी होने पर छात्र-छात्राएं अपने 12वीं कक्षा के परिणाम को नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से फॉलो कर सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशयल वेबसाइट्स 

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
  • digilocker.gov.in
  • web.umang.gov.in

राजस्थान बोर्ड क्लास 12वीं कक्षा के रिजल्ट को चेक करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर राजस्थान बोर्ड क्लास 12 का परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल) को दर्ज करना होगा। 
  • मांगे गए विवरण को सबमिट करते ही छात्र-छात्राओं के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब छात्र-छात्राएं अपने नतीजे को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में एक छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि राजस्थान बोर्ड की ओर से क्लास 10 का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 94.23 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 93.63 % और लड़कियों का पास पर्सेंटेंज 94.20 % दर्ज किया गया। 12वीं कक्षा के परिणाम से जुड़ी किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है के आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

ये भी पढ़ें- 

JEE Main 2026 Session 2 Admit card: 2 से 4 अप्रैल तक की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Latest Education News