1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE Main 2026 Session 2 Admit card: 2 से 4 अप्रैल तक की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

JEE Main 2026 Session 2 Admit card: 2 से 4 अप्रैल तक की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Mar 30, 2026 11:07 am IST,  Updated : Mar 30, 2026 11:11 am IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से 2 से 4 अप्रैल की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : P

JEE Main 2026 Session 2 Admit card: जेईई मेन 2026 अप्रैल सेशन की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Admit Card 2026 ( पेपर I के लिए) जारी कर दिया है। एजेंसी ने 2 से 4 अप्रैल तक की परीक्षा तिथियों के लिए  एडमिट कार्ड को जारी किया है। ऐसे में इन तिथियों पर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन) का इस्तेमाल करना होगा। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से या बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

JEE Main 2026 Session 2 Admit card: कैसे करें चेक व डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर 'जेईई मेन 2026 सेशन 2 एडमिट कार्ड' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उन्हें मांगे गए विवरण(एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन) को भरना होगा। 
  • इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड को चेक करें व डाउनलोड कर लें। 

जेईई मेन 2026 अप्रैल सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हेतु डायरेक्ट लिंक 

आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उस पर QR कोड और बारकोड मौजूद हों। सभी उम्मीदवारों को पहचान के प्रमाण के तौर पर वह फोटो ID साथ लानी होगी, जिसे उन्होंने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपलोड किया था और जो एडमिट कार्ड में भी दी गई है। 

बता दें कि 2 और 4 अप्रैल 2026 को होने वाले परीक्षा (पेपर 1 के लिए) दो शिफ्ट में होगी। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन