A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. राजस्थान में जूनियर इंजीनियर समेत इन पदों पर निकली भर्ती, जान लें आवेदन करने की एलिजिबिलिटी

राजस्थान में जूनियर इंजीनियर समेत इन पदों पर निकली भर्ती, जान लें आवेदन करने की एलिजिबिलिटी

राजस्थान में जूनियर इंजीनियर समेत कई विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इनके आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए इच्छुक अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

अगर आप राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम (RIICO) ने जूनियर इंजीनियर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 20 फरवरी 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उन्हें पहले खुद का रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक 

कितने और किन पदों पर होनी है भर्ती? 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 98 पदों को भरा जाएगा। इसमें जूनियर इंजीनियर, सहायक लेखाधिकारी, कनिष्ठ सहायक और ड्रॉफ्ट्समैन जैसे पद शामिल हैं। 

आवेदन करने की एलिजिबिलिटी

  • जूनियर इंजीनियर (जे): इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम (जैसे सिविल या इलेक्ट्रिकल) में डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है।
  • सहायक लेखाधिकारीः इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कॉमर्स (बी.कॉम) में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही लेखांकन का ज्ञान होना जरूरी है।
  • जूनियर असिस्टेंटः  इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही उनके पास कंप्यूटर का बेसिक सर्टिफिकेट (जैसे आरएससीआईटी) होना चाहिए। 
  • इसके अलावा ड्राफ्ट्समैन और प्रोग्रामर जैसे पदों के लिए संबंधित टेक्निकल योग्यता मांगी गई है।
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आवेदनकर्ता की अधिकतम आयु  40 वर्ष होनी चाहिए। सरल भाषा में कहें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मनुष्य का साइंटिफिक नाम क्या है, जानते हैं आप? ज्यादातर को नहीं होगा पता

Latest Education News