1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. मनुष्य का साइंटिफिक नाम क्या है, जानते हैं आप? ज्यादातर को नहीं होगा पता

मनुष्य का साइंटिफिक नाम क्या है, जानते हैं आप? ज्यादातर को नहीं होगा पता

 Published : Jan 26, 2026 05:49 pm IST,  Updated : Jan 26, 2026 06:06 pm IST

हर किसी कोई न कोई साइंटिफिक नाम होता ही है। ऐसे में क्या आप इंसान का साइंटिफिक नाम जानते हैं? आइए इस खबर के माध्यम से अवगत होते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

वैसे तो हर किसी का अपना एक नाम होता ही है, चाहे चाहे इंसान हो, जानवर हो, पक्षी हो या अन्य कोई। यहां तक कि कोई और शहर के अपने-अपने नाम होते हैं। इन नामों से ही हम उन्हें पुकारते हैं। लेकिन इन नामों से अलग विज्ञान की भाषा में भी हर किसी का कोई न कोई अलग नाम भी होता है, जिससे बहुत से लोग अनभिज्ञ होते हैं। ऐसे ही मनुष्य का भी एक साइंटिफिक नाम है, क्या आप इससे अवगत हैं? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम जानेंगे कि ह्यूमन का साइंटिफिक नाम क्या है? तो आइए जानते हैं।  

क्या है मनुष्य का साइंटिफिक नाम?

मनुष्य का साइंटिफिक नाम क्या है, इससे बहुत कम लोग ही परिचित होंगे। तो बता दें कि मनुष्य का साइंटिफिक नाम होमो सेपियं स (Homo sapiens) है। यह लैटिन भाषा से लिया गया है और इसका अर्थ "बुद्धिमान व्यक्ति" होता है। यह द्विपद नामकरण पद्धति का हिस्सा है। इसे स्वीडिश बॉटनिस्ट, और जूलॉजिस्ट कार्ल लिनिअस (Carl Linnaeus)  ने दिया था। बता दें कि इंसानों को मैमेलिया वर्ग और प्राइमेट्स ऑर्डर में वर्गीकृत किया गया है।

होमो का अर्थ लैटिन में "मानव" है। वहीं, सेपियंस (sapiens) का अर्थ लैटिन में "बुद्धिमान" या "विवेकशील" है।

7 वर्गीकरण?

  • किंगडम: एनिमेलिया (Animalia)
  • फाइलम: कॉर्डेटा (Chordata)
  • क्लास: मैमेलिया (Mammalia)
  • ऑर्डर: प्राइमेट्स (Primates)
  • परिवार: होमिनिडे (Hominidae)
  • जीनस: होमो (Hominidae)
  • प्रजाति: सेपियन्स (sapiens)

क्या है खरगोश का साइंटिफिक नाम?

ओरिक्टोलैगस क्यूनिकुलस (Oryctolagus cuniculus) खरगोशों का सबसे आम वैज्ञानिक नाम है जो आपको सुनने को मिलेगा। यह नाम यूरोपियन खरगोश को बताता है, जो आज हम जितनी भी पालतू नस्लें देखते हैं, उन सभी का पूर्वज है। यह टर्मिनोलॉजी ग्रीक शब्द "ओरक्टो" से आई है, जिसका मतलब है "खोदना," और लैटिन शब्द "लैगोस" से, जिसका मतलब है "खरगोश।" यह लैटिन शब्द "क्यूनिकुलस" से भी आया है, जिसका मतलब है "बिल" या "सुरंग।"

हालांकि ओरिक्टोलैगस क्यूनिकुलस में पालतू खरगोश शामिल हैं, लेकिन असल में खरगोश शब्द एक ही परिवार के कई अलग-अलग जेनेरा को कवर करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।