A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. भोपाल में SAM ग्लोबल यूनिवर्सिटी की चलती बस के निकल गए पहिए, कई छात्र हुए गंभीर रूप से घायल; देखें VIDEO

भोपाल में SAM ग्लोबल यूनिवर्सिटी की चलती बस के निकल गए पहिए, कई छात्र हुए गंभीर रूप से घायल; देखें VIDEO

SAM ग्लोबल यूनिवर्सिटी की छात्रों से भरी बस के पीछे के दोनों टायर बीच रास्ते में निकलकर अलग हो गए, जिससे कई छात्रों को गंभीर चोटें आईं हैं।

BUS- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV क्षतिग्रस्त बस

आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया, जब एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के छात्रों को लेकर कॉलेज जा रही महाराष्ट्र नंबर की बस के पीछे के दोनों टायर अचानक से निकल गए, जिससे बस में सवार कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद घायल छात्रों को अयोध्या नगर स्थित आरएनए मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दोपहर के समय हुआ हादसा

हादसा रायसेन रोड पर दोपहर करीब 1:00 बजे का है, जब SAM ग्लोबल यूनिवर्सिटी के आयुर्वेदिक डिपार्टमेंट के 16 छात्र बस (MH34AB8055) से कॉलेज जा रहे थे। इस दौरान आधे रास्ते में ही अचानक बस के पीछे के 2 टायर धुरा समेत निकल गए। छात्रों के मुताबिक, बस चल रही थी फिर अचानक से तेजी से हिलने लगी और फिर एक जोरदार आवाज आई और धुरा समेत दोनों टायर अलग हो गए जिससे बच्चे उछलकर आगे गिर पड़े। घायल बच्चों को अयोध्या नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

NSUI ने प्रशासन पर किया हमला

इस गंभीर हादसे के बाद NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने शासन-प्रशासन पर कड़ा सवाल करते हुए कहा कि कुछ ही दिन पहले भोपाल में हुए बस हादसे के बावजूद सरकार और प्रशासन की नींद अब तक नहीं खुली है। राजधानी में बिना फिटनेस की सैकड़ों स्कूल-कॉलेज बसें धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ा रही हैं, जिससे छात्र-छात्राओं और आम जनता की जान खतरे में पड़ी हुई है। NSUI ने कुछ मांगों के साथ कहा कि यूनिवर्सिटी के संचालक और बस संचालक पर तत्काल FIR दर्ज की जाए। NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो NSUI राज्यव्यापी आंदोलन करेगी और छात्र हितों से समझौता किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी।

NSUI ने की ये मांग

  • SAM ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संचालक और बस संचालक पर तत्काल FIR दर्ज की जाए।
  • राजधानी में चल रही सभी स्कूल-कॉलेज बसों की फिटनेस जांच तत्काल की जाएं।
  • बिना फिटनेस के पाए जाने पर संबंधित संस्थानों और बस संचालकों के लाइसेंस रद्द किए जाएं।
  • सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देशित किया जाए कि केवल फिटनेस प्रमाणित वाहनों का ही इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश के इस जिले में बंद किए गए अचानक कक्षा 12वीं तक के स्कूल, जानें क्यों प्रशासन ने लिया फैसला
UPSC CSE 2024 प्रीलिम्स के आंसर-की हुए जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें

Latest Education News