इन दिनों देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। आईएमडी ने हाल ही में मानसून जल्दी आने की संभावना जताई है लेकिन अभी के लिए कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। इसी बीच खबर आ रही है कि यूपी के मेरठ जिले में भी भीषण गर्मी की मार पड़ रही है। इसी को देखते हुए बच्चों को भी राहत दी गई है।
डीएम ने लिया फैसला
मेरठ के जिलाधिकारी ने आज एक नोटिस जारी कर सभी को आदेश दिया है कि अभी जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है और लू चल रहा है। ऐसे में स्कूल जाने वाले छात्रों को लू लगने की संभावना बनी हुई है। लू लगने पर बच्चों में डिहाईड्रेशन और बीमार होने का खतरा बना रहा है, जिससे जान की भी क्षति हो सकती है। ऐसे में छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिले में संचालित सभी सीबीएसई/आईसीएसई, यूपी बोर्ड, मदरसा बोर्ड, संस्कृत बोर्ड व अन्य बोर्ड एवं बेसिक मान्यता प्राप्त सभी प्री नर्सरी से कक्षा 12वीं तक स्कूलों को बंद किया जा रहा है।

कब तक बंद रहेंगे स्कूल
डीएम वी.के सिंह ने कहा, प्री नर्सरी से लेकर 12 कक्षा तक के सभी विद्यालय 31 मई तक बंद रहेंगे। फिर उसके बाद स्कूलों में एक माह के लिए गर्मियों की छुट्टी भी रहेंगी। यदि किसी विद्यालय में 9-12 तक की परीक्षा हो रही है तो वह जारी रहेंगी, अन्यथा 9 से 12 तक में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा।
(इनपुट- हिमा अग्रवाल)
ये भी पढ़ें:
UPSC CSE 2024 प्रीलिम्स के आंसर-की हुए जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें