A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती: 1 हजार से अधिक वैकेंसी, क्या है आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा? जानें

असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती: 1 हजार से अधिक वैकेंसी, क्या है आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा? जानें

इंजीनियरिंग फील्ड में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। बिहार में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

अगर आप इंजीनियरिंग फील्ड से ताल्लुक रखते हैं और बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। बिहार में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि इसके लिए आवेदन करने की लास्ट आज है। भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया आज यानी 28 मई को खत्म कर दी जाएगी। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने इसके लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर दें। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1024 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): 984 पद
  • असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल): 36 पद
  • असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 4 पद

एजुकेशन क्वालिफिकेशन 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान (ए.आई.सी.टी.ई. अनुमोदित) से सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए अथवा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त डीम्ड विश्वविद्यालयों से नियमित रूप से संचालित तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्राप्त डिग्री ही मान्य होगी, दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से संचालित तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्राप्त डिग्री मान्य नहीं होगी।

एज लिमिट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। 

  • वहीं, अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित वर्ग के लिए 37 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) एवं अनारक्षित महिला के लिए 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • अब उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने  के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- RBSE 10th result 2025: आज आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, खत्म होगा छात्रों का इंतजार; ऐसे कर सकेंगे चेक

Latest Education News