A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. बिहार में लैब असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती, आवेदन हुए शुरू, वैकेंसी समेत पढ़ें जरूरी डिटेल्स

बिहार में लैब असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती, आवेदन हुए शुरू, वैकेंसी समेत पढ़ें जरूरी डिटेल्स

बिहार में लैब असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 6 मई 2026 है। आइए इस खबर के जरिए सभी जरूरी संबंधित विवरण से अवगत होते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने कुल 1091 पदों पर 'लैब असिस्टेंट' (Laboratory Assistant) पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है और आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 6 मई 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए विभिन्न तकनीकी शाखाओं में रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें- 

  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी - 252
  • सिविल इंजीनियरिंग / ग्रामीण इंजीनियरिंग - 166
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग - 166
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग - 166
  • विज्ञान - 164
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग - 146
  • टेक्सटाइल इंजीनियरिंग - 20
  • ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग / मैकेनिकल डीजल - 4
  • सिरेमिक्स इंजीनियरिंग - 2
  • प्रिंटिंग इंजीनियरिंग - 2
  • केमिकल इंजीनियरिंग - 2
  • कृषि और फार्मेसी - 1

सबसे अधिक वैकेंसी कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए हैं, जिनकी संख्या 252 है। वहीं, सबसे कम रिक्तियां कृषि मशीनरी में है, जिसकी संख्य एक है।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट btsc.pariksha.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो में आंसर-की खुल जाएगी। 
  • अब कैंडिडेट्स आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए लिंक 

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ लें। 

ये भी पढ़ें- लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

 

Latest Education News