अगर आप फोर्स में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF में हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। लेकिन इस भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर दें। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 400 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा।
जानकारी दे दें कि CISF में निकली हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जून 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे खबर में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 403 पदों को भरा जाएगा।
कैसे करें अप्लाई
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक नया पेज खुलेगा।
- अब उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क?
आवेदन करने वाले अनारक्षित(UR), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट देख पर विजिट कर हैं।
ये भी पढ़ें- Fact Check: 'कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका भाजपा के लिए करेंगी प्रचार', बीजेपी ने इसे बताया फेक
Latest Education News