1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: 'कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका भाजपा के लिए करेंगी प्रचार', बीजेपी ने इसे बताया फेक

Fact Check: 'कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका भाजपा के लिए करेंगी प्रचार', बीजेपी ने इसे बताया फेक

 Published : Jun 01, 2025 12:21 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 12:23 pm IST

'कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह बीजेपी के प्रचार अभियान का चेहरा होंगी,' वायरल हो रही इस खबर को भाजपा ने फर्जी बताया है। इस मामले में एक्स पर पोस्ट कर जानकारी साझा की गई।

फैक्ट चेक - India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : SOCIAL MEDIA

Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। TOI की एक की रिपोर्ट की कटिंग वायरल है, जिसमें बताया गया है कि कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका भाजपा के प्रचार अभियान का चेहरा होंगे। हालांकि, बीजेपी ने इसे खारिज करते हुए फर्जी बताया है। 

फैक्ट चेक
Image Source : SOCIAL MEDIAफैक्ट चेक

क्या हो रहा वायरल?

दरअसल,  टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की कटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें कहा गया है कि कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका भाजपा के प्रचार अभियान का चेहरा होंगे। रिपोर्ट के पहले पैरा में लिखा है, "ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की प्रेस वार्ता का नेतृत्व करने वाली सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह, 9 जून को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा शुरू किए जाने वाले महत्वाकांक्षी महिला-केंद्रित अभियान का चेहरा होंगी।" वहीं, आगे इस रिपोर्ट में लिखा है, "भाजपा ने अपनी अल्पसंख्यक शाखा से अपने कार्यकर्ताओं को 'चौपाल' आयोजित करने के लिए कहा है, जिसमें कर्नल कुरैशी और विंग कमांडर सिंह को महिलाओं, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदायों के लिए 'रोल मॉडल' के रूप में उजागर किया जाएगा।"

बीजेपी ने बताया फेक

सोशल मीडिया पर वायर हो रही TOI की एक रिपोर्ट को फेक बताया है, जिसमें कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका बीजेपी के प्रचार अभियान का चेहरा होंगे' वाली बात कही गई है। इस संबंध में भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोश्ल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। पोस्ट में कहा गया है, "यह #FakeNews है। भाजपा की कर्नल सोफिया कुरैशी या विंग कमांडर व्योमिका सिंह को अभियान का चेहरा बनाने की कोई योजना नहीं है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी द्वारा की गई टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कर्नल कुरैशी को समुदाय के भीतर एक सशक्त मुस्लिम महिला के उदाहरण के रूप में उजागर करने के बारे में बस एक सीमित बात कही।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।