1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या शख्स ने रोड शो के दौरान PM मोदी से की गैस न मिलने की शिकायत? जानें वायरल दावे का सच

Fact Check: क्या शख्स ने रोड शो के दौरान PM मोदी से की गैस न मिलने की शिकायत? जानें वायरल दावे का सच

 Published : Apr 01, 2026 08:44 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 08:51 pm IST

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक शख्स ने रोड शो के दौरान PM मोदी से गैस न मिलने की शिकायत की है। आइए जानते हैं इस वायरल दावे का सच।

pm modi gas road show fake news- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में आज कल फेक न्यूज भी जमकर वायरल होती रहती हैं। ये फेक न्यूज किसी बड़ी घटना या आम लोगों से लेकर प्रधानमंत्री तक के लिए वायरल होते रहते हैं। इन झूठी खबरों को कुछ इस तरह के कंटेंट और विजुअल्स के साथ वायरल किया जाता है कि लोग आसानी से इस पर भरोसा कर लेते हैं और इसका शिकार हो जाते हैं। फेक न्यूज का एक ऐसा ही ताजा मामला भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो को वायरल कर के दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी के रोड शो के दौरान उनसे एक शख्स ने गैस को लेकर सवाल किया है। हालांकि, फैक्ट चेक में ये दावा झूठा पाया गया है।

क्या हो रहा है दावा?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो का है। वीडियो में रोड शो के दौरान एक शख्स कहता है कि गैस नहीं मिल रहा है सर। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- "गैस नहीं मिल रहा है अंकल, गैस नहीं मिल रहा है सर, grok बताओ क्या ये AI वीडियो तो नहीं है?" कई अन्य यूजर्स ने भी ऐसे ही दावे के साथ इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

फर्जी निकला दावा

PIB ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये दावा पूरी तरह से फर्जी है। PIB ने ट्वीट कर के बताया- "सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो का है। यह दावा फर्जी है। यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोगी का नहीं, बल्कि उनके हमशक्ल का है। कृपया भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।"

ये भी पढे़ं- 28 फरवरी को उत्तर प्रदेश में नहीं रहेगी छुट्टी, वायरल हो रही सरकारी आदेश की फर्जी विज्ञप्ति

Fact Check: क्या आपके पास भी आया है SBI रिवार्ड रिडीम करने को लेकर मैसेज? हो जाएं सावधान; जान लें वायरल दावे का सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।