1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या आपके पास भी आया है SBI रिवार्ड रिडीम करने को लेकर मैसेज? हो जाएं सावधान; जान लें वायरल दावे का सच

Fact Check: क्या आपके पास भी आया है SBI रिवार्ड रिडीम करने को लेकर मैसेज? हो जाएं सावधान; जान लें वायरल दावे का सच

 Published : Feb 22, 2026 06:22 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 06:22 pm IST

सोशल मीडिया पर SBI रिवॉर्ड्स रिडीम करने को लेकर एक मैसेज वायरल है। इसमें कहा गया है कि रिवार्ड्स को रिडीम करने के लिए APK फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करें। आइए इस खबर के जरिए इसकी सच्चाई को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : X @PIBFACTCHECK

Fact Check: हर रोज सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी कोई फोटो या कभी कोई वीडियो, वायरल होती रहती है। इसमें कई तो फर्जी होती हैं, जिनका सच से कोई नाता ही नहीं होता। इसके अलावा टेक्स्ट मैसेज भी वायरल होते हैं, जिनमें कई को तो गलत दावों के साथ शेयर किया जाता है। इन मैसेज में दी गई जानकारी भ्रामक एवं गलत भी होती है। ऐसे ही सोशल मीडिया पर SBI के नाम से रिवार्ड को रिडीम करने को लेकर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें रिवॉर्ड्स रिडीम करने के लिए APK फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए कहा गया है। जब इस दावे की जांच की गई तो यह फेक निकला। 

क्या हो रहा वायरल? 

सोशल मीडिया पर SBI के नाम से एक मैसेज वायरल हो रहा है। वायरल मैसेज में रिवॉर्ड्स रिडीम करने के लिए APK फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करने बात कही गई है। मैसेज में लिखा है, "प्रिय वैल्यू कस्टमर, आपके SBI नेटबैंकिंग रिवॉर्ड पॉइंट्स (Rs 9980.00) आज ट्रांसफर कर दिए गए हैं। अब REWARD ऐप इंस्टॉल करके रिडीम करें और अपने अकाउंट में कैश डिपॉजिट के जरिए अपना रिवॉर्ड क्लेम करें। धन्यवाद, टीम - SBI"

कैसे पता लगी सच्चाई? 

वायरल मैसेज में किए गए दावे को को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी PIB ने फैक्ट चेक किया है। पीआईबी द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह नोटिस पूर्ण रूप से फर्जी पाया गया। फैक्ट चेक में पाया गया कि SBI कभी भी SMS/WhatsApp पर लिंक या APK फाइलें नहीं भेजता है। ऐसे में लोगों सलाह दी जाती है कि कभी भी अनजान फाइलें डाउनलोड न करें या ऐसे लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही ये भी सलाह दी जाती है कि  वे किसी भी ऐसे ईमेल, लिंक, कॉल और SMS का जवाब न दें जिसमें आपसे फाइनेंशियल और सेंसिटिव जानकारी शेयर करने के लिए कहा गया हो। साथ ही सभी झूठी व गलत या भ्रामक जानकारी से सावधान रहें। किसी भी खबर को शेयर करने या उसपर भरोसा करने पहले हमेशा आधिकारिक सोर्सेज से उसको वेरिफाई अवश्य कर लें। साथ ही, केंद्र सरकार से जुड़ी किसी भी प्रामाणिक जानकारी या विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक जानकारी हेतु ऑफिशियल वेबसाइट पर ही विजिट करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।