1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जान लें कौन कर सकता है आवेदन

हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जान लें कौन कर सकता है आवेदन

बता दें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 25 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

अगर आप हरियाणा पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए कौन अप्लाई कर सकता है? क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब से अवगत होते हैं। 

क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी? 

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा पास की होनी चाहिए। इसके अलावा मैट्रिक लेवल तक हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय पढ़ा होना चाहिए।
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की मिनिमम एज 18 साल और मेक्सिमम एज 25 साल होनी चाहिए( आयु सीमा 1 जनवरी 2026 तक गिनी जाएगी)। 
  • हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी। 
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का ग्रुप C के लिए HSSC कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) पास होना आवश्यक है।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5500 पदों को भरा जाना है। इसमें पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) के लिए पुरुष कांस्टेबल पद शामिल हैं।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पंजीकृत करें। 
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा कर दें। 
  • आखिरी में पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें। 

ये भी पढ़ें-  

बिहार में खुला सरकारी नौकरी का पिटारा, होगी बंपर भर्ती; कैबिनेट बैठक में इन पदों पर लगी मुहर

Latest Education News