1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार में खुला सरकारी नौकरी का पिटारा, होगी बंपर भर्ती; कैबिनेट बैठक में इन पदों पर लगी मुहर

बिहार में खुला सरकारी नौकरी का पिटारा, होगी बंपर भर्ती; कैबिनेट बैठक में इन पदों पर लगी मुहर

 Published : Jan 13, 2026 04:36 pm IST,  Updated : Jan 13, 2026 04:46 pm IST

आज हुई बिहार कैबिनेट मीटिंग में कई विभागों में विभन्न पदों पर भर्ती को लेकर स्वीकृति दे दी गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार- India TV Hindi
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Image Source : PTI (FILE)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है। इसमें कई बड़े और अहम फैसले लिए गए। इस कैबिनेट कैबिनेट में कई विभागों में भर्ती को लेकर स्वीकृति पर मुहर लगी है। इसमें- कृषि विभाग, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग आदि शामिल हैं। जिन पदों के लिए स्वाकृति की मुहर लगी है, उन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से पढ़ सकते हैं। 

  • कृषि विभाग, बिहार, पटना के अधीन विभिन्न कार्यालयों में भर्ती के लिए कुल 694 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई। इसमें भिन्न-भिन्न पदनामों से स्वीकृत 293 पदों का समर्पण करते हुए बिहार कृषि अधीनस्थ सेवा कोटि-05 संवर्ग के अन्तर्गत पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक के लिए 194 पद, पौधा संरक्षण निरीक्षक के 99 पद; 293 अतिरिक्त पदों का सृजन कर पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक के कुल 534 पद एवं पौधा संरक्षण निरीक्षक के कुल 160 पद यानी कुल 694 पदों के सृजन की स्वीकृति पर मुहर लगी।
  • युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना में कार्यों के बेहतर संचालन के लिए सचिवालय में 15 नये प्रशाखाओं के लिए विभिन्न श्रेणियों के कुल 147 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई।
  • विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन नवस्वीकृत राजकीय पोलिटेकनिक, बगहा (पश्चिम चम्पारण) के लिए कुल-45 शैक्षणिक पद (प्राचार्य-01, विभागाध्यक्ष-05 एवं व्याख्याता-39) 61 गैर शैक्षणिक पद (तकनीकी-40 एवं गैर तकनीकी-21) यानि कुल 106 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई।
  • उच्च न्यायालय, पटना की स्थापना में मानदेय एवं संविदा के आधार पर 04 विधि सहायक के पद का सृजन एवं पूर्व से सृजित 45 विधि लिपिकों का पदनाम 'विधि सहायक' करने की स्वीकृति दी गई।
  • जन शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित योजनाओं को बेहतर ढंग से चलाने और समय पर पूरा करने के लिए पहले से बने कुछ पदों में से 8 पदों को समर्पित करने और 9 नए पदों का सृजन की मंजूरी दी गई।
  • सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना सख्या-17975 (22.09.2023) के अनुसार, बिहार कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) भर्ती और सेवा नियम 2023 के आधार पर डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग (मत्स्य निदेशालय) के कार्यालय परिचारी वर्ग में कुल 200 पदों का कार्यालयवार विभाजन और पुनर्गठन की स्वीकृति।

ये भी पढ़ें- 

CM योगी ने ‘प्रगति’ को नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक बताया, कहा- बॉटलनेक स्टेट से ब्रेकथ्रू स्टेट बना यूपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।