1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. मुंबई पुलिस करने जा रही बंपर भर्ती, निकलने वाली है 3 हजार पदों पर वैकेंसी; देखें डिटेल

मुंबई पुलिस करने जा रही बंपर भर्ती, निकलने वाली है 3 हजार पदों पर वैकेंसी; देखें डिटेल

नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए है। मुंबई पुलिस जल्द ही 3 हजार पदों पर वैकेंसी निकालने वाली है। जो उम्मीदवार इन पदों के बारे में जानने के इच्छुक हैं वे नीचे दी गई जानकारी पढ़ सकते हैं...

Mumbai Police- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस जल्द ही बंपर भर्ती निकालने वाली है। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि जल्द ही वह 3000 पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी। मुंबई की बढ़ती आबादी को देखते हुए मुंबई पुलिस में जितना मनुष्यबल होना चाहिए उतना नहीं होने की वजह से अब महाराष्ट्र के गृहमंत्रालय ने मुंबई पुलिस में कॉंट्रेक्ट पर पुलिसकर्मियों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। हालांकि ये भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड निकाली जाएगी।

MCCA के माध्यम से होगी भर्ती

 गृहविभाग के GR के मुताबिक़, कॉन्ट्रैक्ट पर होने वाली यह भर्ती महाराष्ट्र स्टेट सिक्योरिटी काउंसिल यानी की MCCA के माध्यम से की जाएगी। इस कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक़ लोगों को अधिकतम 11 महीने के लिए पुलिस में भर्ती किया जाएगा। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस में कुल 40,623 पद होने चाहिए जिसमे से क़रीबन 10 हज़ार पद ख़ाली हैं, हाल ही में हुई भर्ती प्रक्रिया में 7,076 कॉन्स्टेबल और 994 ड्राइवर की भर्ती की जाएगी, इसके बावजूद 3000 पद ख़ाली रहने वाले हैं। इन्हीं पद के लिए भर्ती की जानी है।

कमिश्नर को दिया गया अधिकार

एक अधिकारी ने बताया कि 7,076 कांस्टेबल की भर्ती और उनकी ट्रेनिंग में क़रीबन 2 साल का समय लगेगा, इस वजह से मुंबई पुलिस कमिश्नर को यह अधिकार दिया गया है कि वो 3000 पुलिसकर्मियों को MCCA के माध्यम से 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती कर सकते हैं। अधिकारी ने आगे बताया कि कहीं शहर में किसी बड़े त्योहार, कार्यक्रम के बंदोबस्त या VVIP ड्यूटी के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे फ़ोर्स को काफ़ी मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

एयर इंडिया ने 10वीं पास के लिए निकाली कई पदों पर भर्ती, जल्दी करें! नहीं देनी पड़ेगी परीक्षा
अब दिल्ली के छात्र कर सकेंगे NEET, JEE Main व CUET की फ्री में कोचिंग, शिक्षा विभाग ने उठाया बड़ा कदम

Latest Education News