A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. पुलिस में नौकरी की है चाह तो न चूकें ये मौका, इस राज्य की कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका

पुलिस में नौकरी की है चाह तो न चूकें ये मौका, इस राज्य की कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर दें। कैंडिडेट्स नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अप्लाई कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

पंजाब पुलिस में निकली कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पंजीकरण-सह-आवेदन विंडो आज यानी 13 मार्च को बंद कर दी जाएगी। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश अभी तक इसके लिए अप्लाई नहीं कर पाया है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट  punjabpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि उम्मीदवार रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान 1,746 रिक्तियों के लिए है। इसमें-

  • 1,261 रिक्तियां जिला पुलिस संवर्ग में कांस्टेबल पद के लिए हैं।
  • 485 रिक्तियां सशस्त्र पुलिस संवर्ग में कांस्टेबल पद के लिए हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

  • जिन उम्मीदवारों ने 1 जनवरी 2025 को या उससे पहले किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10 + 2 या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे इस पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती अभियान के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के मामले में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिकुलेशन होगी।
  • आवेदकों को पंजाबी भाषा को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए या पंजाब सरकार द्वारा निर्दिष्ट पंजाबी भाषा में कोई अन्य समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए (1 जनवरी, 2025 को या उससे पहले)।
  • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि 1 जनवरी 2025 को ऊपरी आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार नियमानुसार आयु में छूट के पात्र हैं।
  • संबंधिति विषयों में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क 

अप्लाई करने वाले सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹1,200, पंजाब के भूतपूर्व सैनिक और ईएसएम श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए ₹500 है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹700 है।

ये भी पढ़ें- 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल परिणाम जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें
बिहार में खुला नौकरियों का पिटारा, जनरल मेडिकल ऑफिसर समेत इन पदों पर निकली बंपर भर्ती; पढ़ें डिटेल
 

 

Latest Education News