1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल परिणाम जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल परिणाम जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें

 Published : Mar 13, 2025 01:48 pm IST,  Updated : Mar 13, 2025 02:09 pm IST

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का परिणाम UPPRPB ने जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल परिणाम जारी- India TV Hindi
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल परिणाम जारी Image Source : FILE

UP Police Constable Result Out: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फाइनल परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रमोशन बोर्ड यानी UPPRPB ने आज यानी 13 मार्च 2025 को 60 हजार से अधिक यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती हेतु फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें अनारक्षित कैटेगरी के 24102, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 6024, अन्य पिछड़ा वर्ग के 16264, अनुसूचित जाति वर्ग के 12650, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1204 कैंडिडेट्स चुने गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रमोशन बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया है, जिसे उम्मीदवार चेक कर सकते हैं। 

कटऑफ

  • अनारक्षित कैटेगरी के लिए कटऑफ- 225.75926
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कटऑफ- 209.26396
  • अन्य पिछड़ा वर्ग कटऑफ- 216.58607
  • अनुसूचित जाति कटऑफ- 196.17614
  • अनुसूचित जनजाति कटऑफ- 170.03020

कैंडिडेट्स डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने फाइनल रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 60244 पदों के लिए कैंडिडेट्स को सेलेक्ट किया गया है। बता दें कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को दो चरणों में आयोजित किया गया था। पहले चरण की परीक्षा का आयोजन 23, 24 और 25 अगस्त को किया गया था, जिसमें- लगभग 28.91 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। दूसरे चरण की परीक्षा 30 और 31 अगस्त को आयोजित हुई थी। इस भर्ती परीक्षा के लिए 48,17,441 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया था।

आधिकारिक नोटिस 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन