A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. रेलवे में करनी है नौकरी तो न छोड़ें ये खास मौका, 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

रेलवे में करनी है नौकरी तो न छोड़ें ये खास मौका, 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

रेलवे में 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी करने का सुनहरा मौका है। इस भर्ती से बेरोजगार युवा अपने पैर पर खड़े हो सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।

railway- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतीकात्मक फोटो

रेलवे में काम करने का मन है तो भारतीय रेलवे की सोनपुर रेल मंडल 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए खास नौकरी लेकर आई है। जिससे आप अपने पैरों पर खड़ा हो सकते हैं। सोनपुर रेल मंडल ने समस्तीपुर समेत 33 रेलवे स्टेशनों पर जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक पद से नाम से वैकेंसी में बहाली शुरू कर दी है। इससे यात्रियों और बेरोजगार युवाओं दोनों को सहुलियत मिलेगी।

33 रेलवे स्टेशन पर होगी तैनाती

इस भर्ती में चुने गए उम्मीदवारों को रेलवे से परमिशन दिया जाएगा कि वे अपने संबंधित रेलवे स्टेशन पर साधारण टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट जारी कर सकें। रेलवे ने समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी, दलसिंहसराय, उजियारपुर, पूसा, विद्यापतिनगर, मोहिद्दीनगर, कर्पूरीग्राम समेत कुल 33 रेलवे स्टेशनों पर टिकट एजेंट नियुक्त करने का फैसला किया है।

इसके अतिरिक्त हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, सोनपुर, नवगछिया, मानसी, महेशखूंट, सेमापुर, दिघवारा, बछवारा, काढ़ागोला, देसरी, कुर्सेला, महानार रोड, लखमीनिया, नारायणपुर, गरौल, लाखों,  भगवानपुर, तेघरा जैसे स्टेशन को भी शामिल किया गया है।

हर यात्री से हो सकती है कमाई

रेलवे ने यह साफ किया है कि इन एजेंटों को कमीशन-बेस्ड काम रहेगा। चुने गए अभ्यर्थियों को हर यात्री टिकट पर 2 रुपये और मासिक सीजन टिकट पर 5 रुपये की दर से पैसे मिलेंगे। इन एजेंटों को 3 सालों के लिए इस पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और अगर उनका काम संतोषजनक रहा तो उनका कार्यकाल आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, अगर उनके काम में किसी तरह की लापरवाही या कार्य संतोषजनक नहीं मिला तो उन्हें कभी भी हटाया जा सकता है।

10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

इस योजना में मैट्रिक यानी 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, टिकट बुकिंग काम शुरू करने के लिए उन्हें अपने टर्मिनल ईक्वीपमेंट, सीपीयू, कीबोर्ड, प्रिंटर और नेटवर्क पैनल का खर्च खुद वहन करना होगा। प्लेटफॉर्म टिकट जारी करने की जिम्मेदारी भी इन्हीं एजेंट्स पर निर्भर रहेगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं वे 9 अप्रैल तक आवेदन जमा कर सकते हैं। बता  दें कि ये आवेदन प्रक्रिया सोनपुर रेल मंडल के जरिए ही पूरी होगी।

ये भी पढ़ें:

​पीएचडी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली की इस यूनिवर्सिटी ने रातोंरात बढ़ा दी 62% फेलोशिप
JEE Main 2025 के दूसरे सेशन के लिए क्या है एग्जाम शेड्यूल? यहां जानें

Latest Education News