नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी जेईई मेन 2025 एग्जाम के दूसरे सेशन का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है, जो उम्मीदवार जेईई मेंस के दूसरे सेशन के एग्जाम में शामिल होने का मन बना रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर पूरा एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं।
एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक, जेईई मेन की परीक्षा 2 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल कर चलेगी। इससे पहले जेईई मेन के दूसरे सेशन का एग्जाम 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक होना था। इस साल भी एजेंसी देश भर के विभिन्न शहरों और 15 विदेशी स्थानों पर परीक्षा आयोजित करेगी।
कब होंगे एग्जाम?
शेड्यूल के मुताबिक, एजेंसी ने बीई और बीटेक कोर्सों में एडमिशन के लिए 2, 3, 4 और 7 अप्रैल को जेईई मेन के दूसरे सेशन का पहला पेपर होगा। ये परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी- सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। 8 अप्रैल को दूसरी पाली में दोपहर 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। 9 अप्रैल को इसी तिथि को दूसरा पेपर एक ही पाली यानी सुबह 9.00 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
कब जारी होंगे JEE Mains 2025 सेशन 2 के एडमिट कार्ड?
NTA उम्मीदवारों की परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले जेईई मेन के दूसरे सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी। JEE Main 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि 29 मार्च है। बता दें, एजेंसी एडमिट कार्ड जारी होने से पहले सिटी इंटीमेशनल स्लिप जारी करेगी, जिसके जरिए उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी देख पाएंगे। NTA ने JEE Main सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 25 फरवरी को बंद कर दी थी। वहीं, करेक्शन विंडो 27 से 29 फरवरी तक खोली गई थी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें।
बता दें कि हाल ही में JEE Main 2025 सेशन 1 के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। पहले सेशन में, JEE Main 2025 पेपर 1 परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड 13,11,544 उम्मीदवारों में से 12,58,136 (95.93 प्रतिशत) उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
ये भी पढ़ें:
सरकारी नौकरी की परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का साफ संदेश, कहा 'शुचिता से समझौता ठीक नहीं'
पीएचडी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली की इस यूनिवर्सिटी ने रातोंरात बढ़ा दी 62% फेलोशिप