1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड में तहलका मचाएगा बिहार का लाल, नॉटिंघमशायर ने दो मैचों के लिए किया टीम में शामिल

इंग्लैंड में तहलका मचाएगा बिहार का लाल, नॉटिंघमशायर ने दो मैचों के लिए किया टीम में शामिल

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 14, 2026 10:44 pm IST,  Updated : Sep 14, 2026 11:00 pm IST

भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पहली बार इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में खेलने जा रहे हैं। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी दो मैचों के लिए नॉटिंघमशायर के साथ करार किया है।

Mukesh Kumar- India TV Hindi
मुकेश कुमार Image Source : PTI

बिहार के लाल और भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार अब इंग्लैंड में अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए नजर आएंगे। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी दो मैचों के लिए नॉटिंघमशायर टीम के साथ करार किया है। यह पहला मौका है जब मुकेश इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में हिस्सा ले रहे हैं। मुकेश कुमार नॉटिंघमशायर के लिए अपना पहला मैच 15 सितंबर से ससेक्स के खिलाफ खेलेंगे। उसके बाद 24 सितंबर से नॉटिंघमशायर की टीम यॉर्कशायर के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलेगी।

काउंटी क्रिकेट खेलने को लेकर मुकेश कुमार ने क्या कहा?

इस मौके पर मुकेश कुमार ने कहा कि वह इंग्लैंड जाकर काउंटी क्रिकेट में खुद को आजमाने के लिए बेहद उत्सुक हैं। उन्होंने बताया कि वह नॉटिंघमशायर टीम को कामयाबी दिलाने के लिए अपना पूरा योगदान देना चाहते हैं। इसके साथ ही, वह नए कोचों और साथी खिलाड़ियों के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। मुकेश का मानना है कि इंग्लैंड में खेलना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है, इसलिए वह नई परिस्थितियों में एक नई टीम के लिए खेलने का यह मौका मिलने से वे बेहद खुश हैं।

दलीप ट्रॉफी फाइनल में मुकेश कुमार ने लिए थे 3 विकेट

मुकेश कुमार हाल ही में दिलीप ट्रॉफी में खेलते दिखे थे। उन्होंने फाइनल मैच में 62 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे, जिससे ईस्ट जोन की टीम को पहली पारी की बढ़त के आधार पर जीत मिली। मुकेश ने उससे पहले सेमीफाइनल में भी अच्छी गेंदबाजी की थी। मुकेश ने अब तक 60 फर्स्ट-क्लास मैचों में कुल 233 विकेट लिए हैं, जिसमें 10 बार 5 विकेट और 1 बार 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड शामिल है। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 3 टेस्ट मैच भी खेले हैं, जिनमें उनके नाम 7 विकेट दर्ज हैं।

काउंटी पॉइंट्स टेबल में किस नंबर पर है नॉटिंघमशायर की टीम?

नॉटिंघमशायर की टीम काउंटी चैंपियनशिप में काफी मजबूत स्थिति में है और 6 में से 5 मैच जीतकर 185 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। मुकेश कुमार इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने वाले नए भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले कुलदीप यादव (यॉर्कशायर) और मानव सुथार (वारविकशायर) भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं, जबकि हाल ही में आकिब नबी ने भी सरे टीम के लिए एक मैच खेला था।

यह भी पढ़ें

एशेज 2027 पर सस्पेंस! स्टीव स्मिथ ने दिए संन्यास के संकेत, बोले- पता नहीं तब तक रहूंगा या नहीं

16 रन, 1 विकेट और फिर इंजरी... IND vs AFG दूसरे T20 में किसे मिलेगा वरुण चक्रवर्ती की जगह मौका?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल