1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. "अभिषेक और ईशान को वनडे में मौका न देना नाइंसाफी!", टीम इंडिया के सेलेक्शन पर छलका युवराज सिंह का दर्द

"अभिषेक और ईशान को वनडे में मौका न देना नाइंसाफी!", टीम इंडिया के सेलेक्शन पर छलका युवराज सिंह का दर्द

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 30, 2026 09:03 pm IST,  Updated : Oct 30, 2026 09:03 pm IST

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने टीम इंडिया में सेलेक्शन को लेकर सवाल उठाए हैं, जिसमें उन्होंने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को वनडे में मौका नहीं देने को लेकर बयान दिया है।

Abhishek Sharma And Ishan Kishan- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन Image Source : IANS

भारतीय टीम अभी न्यूजीलैंड के दौरे पर है जहां उनको 5 मैचों की टी20 सीरीज खत्म होने के बाद मेजबान टीम के खिलाफ 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बड़े मैच विनर में शुमार युवराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सेलेक्शन को लेकर सवाल उठाए हैं। टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के अलावा विकेटकीपर ईशान किशन को वनडे फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं दिए जाने को लेकर युवराज सिंह ने सवाल खड़े किए हैं, जिसमें उनके अनुसार दोनों ही खिलाड़ियों की प्रतिभाओं के साथ न्याय नहीं किया जा रहा है।

हम इन खिलाड़ियों की प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं

वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के स्क्वॉड में ईशान किशन हिस्सा तो हैं लेकिन केएल राहुल को प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है, ऐसे में ईशान कि निरंतर मौके नहीं मिल पाते हैं। वहीं युवराज सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए अपने बयान में कहा कि मैं ईमानदारी से कहूं तो अभिषेक शर्मा को वनडे में खेलते देखना चाहूंगा। मैं पहले भी कह चुका हूं कि अगर हम ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को 50 ओवर्स फॉर्मेट में मौका नहीं दे रहे हैं तो कहीं न कहीं हम उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं। मैं समझता हूं कि हमारे पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं और ऐसे में युवा खिलाड़ियों के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल है। जिस तरह से ये युवा बल्लेबाज प्रदर्शन कर रहे हैं, उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही टीम में जगह मिलेगी। अभिषेक ने अब तक जो कुछ हासिल किया है, वह उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है और इसका पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है।

अभिषेक का न्यूजीलैंड के दौरे पर बल्ले से दिखा है शानदार प्रदर्शन

इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद युवराज सिंह ने युवा प्रतिभाओं को निखारने में अपना योगदान दिया जिसमें एक नाम अभिषेक शर्मा का भी शामिल है, जिनका न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है इसके दम पर वह एकबार फिर से आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा करने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में अब सभी की नजरें इस पर भी टिकी हुई हैं कि उनको वनडे में कब खेलने का मौका मिलता है।

ये भी पढ़ें

श्रेयस अय्यर ने ध्वस्त किया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बतौर कप्तान T20I में इस मामले में हासिल की नंबर-1 की कुर्सी

U19 एशिया कप के टीम इंडिया के स्क्वॉड का हुआ ऐलान, सहवाग-द्रविड़ के बेटों को मिली जगह, पाकिस्तान से भी होगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।