भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों को अपने नाम करने के बाद इसे चौथे मैच में जारी रखने में कामयाब नहीं रह सकी और उसे 87 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने चौथे टी20 मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसमें कीवी टीम ने 259 रनों का बड़ा स्कोर बना दिया जो टी20 इंटरनेशनल में अभी तक का भारतीय टीम के खिलाफ किसी भी टीम का सर्वाधिक स्कोर भी है। वहीं टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 172 रनों का स्कोर ही बनाने में कामयाब हो सकी। इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से 22 रनों की पारी देखने को मिली जिसके दम पर वह एक बड़ा कारनामा करने में कामयाब रहे और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को एक खास मामले में उन्होंने पीछे छोड़ दिया।
श्रेयस अय्यर बने एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह पर भारतीय टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था, जिसके बाद शुरुआत कुछ मुकाबलों में उनके बल्ले का कमाल देखने को नहीं मिला। इसके बाद अय्यर ने अपने बल्ले के दम पर जवाब भी दिया जिसमें अब वह एक साल में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बन गए हैं, जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा किया है। रोहित शर्मा ने साल 2022 में बतौर कप्तान 29 मैचों में खेलते हुए 24.29 के औसत से 656 रन बनाए थे। वहीं श्रेयस अय्यर के बल्ले से बतौर कप्तान साल 2026 में 25 मैचों में 31.71 के औसत से 666 रन देखने को मिले हैं और उसमें उन्होंने एक शतकीय और 2 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं।
एक साल में T20I सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान
- श्रेयस अय्यर - 666 रन (साल 2026)
- रोहित शर्मा - 656 रन (साल 2022)
- सूर्यकुमार यादव - 484 रन (साल 2026)
- विराट कोहली - 466 रन (साल 2019)
- रोहित शर्मा - 378 रन (साल 2024)
अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने गंवाया 9वां मुकाबला
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें 9वें मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब वह सबसे ज्यादा मुकाबले हारने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव के आगे निकल गए हैं। ऐसे में अब भले ही टीम इंडिया सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है लेकिन इसके बावजूद श्रेयस अय्यर के लिए आगे की राह आसान नहीं रहने वाली है।
ये भी पढ़ें
ऑकलैंड में हार के बाद कप्तान अय्यर का छलका दर्द, अगले मैच को लेकर दे दिया अभी से बड़ा बयान