A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. RBI Recruitment: मैनेजर समेत इन पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें पूरी वैकेंसी डिटेल

RBI Recruitment: मैनेजर समेत इन पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें पूरी वैकेंसी डिटेल

RBI Recruitment: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI में नौकरी करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। RBI ने मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दिया है।

RBI में मैनेजर समेत कई पदों पर निकली भर्ती - India TV Hindi
Image Source : FILE RBI में मैनेजर समेत कई पदों पर निकली भर्ती

RBI Recruitment: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI में नौकरी करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। RBI ने मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दिया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए 20 जून 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। 

वैकेंसी डिटेल 
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए विभिन्न पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती करेगा। इनमें 

  • लीगल ऑफिसर ग्रेड 'बी': 1 पद
  • लाइब्रेरी मैनेजर (तकनीकी-सिविल): 3 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा): 1 पद
  • प्रोफेशनल (असिस्टेंट लाइब्रेरियन) ग्रेड 'ए': 1 पद

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती के लिए आवोदन करने वाले GEN / OBC / EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹600 +18% GST का भुगतान करना होगा। वहीं, SC / ST / PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹100 +18% GST का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- SBI में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली भर्ती; ये है वैकेंसी डिटेल
 

 

Latest Education News