1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SBI में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली भर्ती; ये है वैकेंसी डिटेल

SBI में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली भर्ती; ये है वैकेंसी डिटेल

 Published : Jun 04, 2023 11:17 am IST,  Updated : Jun 04, 2023 11:17 am IST

SBI Recruitment: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशल कैडर ऑफिसर पद पर भर्ती निकाली है। SBI द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर शुरू कर दिया गया है।

SBI में निकली भर्ती - India TV Hindi
SBI में निकली भर्ती Image Source : FILE

SBI Recruitment: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने की चाहत रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशल कैडर ऑफिसर पद पर भर्ती निकाली है। SBI द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर शुरू कर दिया गया है। जिन इच्छुक कैंडिडेट्स को इन पदों के लिए अप्लाई करना हो, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

लास्ट डेट

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 21 जून 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं, जो इसके लिए लास्ट डेट है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरूर पढ़ लें। 

वैकेंसी डिटेल 
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 28 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की भर्ती की जाएगी। इनमें - 

  • उपाध्यक्ष (ट्रांसफॉर्मेशन): 1 पद
  • सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव - प्रोग्राम मैनेजर: 4 पद
  • सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव - गुणवत्ता और प्रशिक्षण (इनबाउंड और आउटबाउंड): 1 पद
  • सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव - कमांड सेंटर: 3 पद
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रमुख (मार्केटिंग): 1 पद
  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) / चीफ मैनेजर (मार्केटिंग): 18 पद  

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क (नॉन रिफंडेबल) 750 रुपये है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क/सूचना शुल्क नहीं है।

ये भी पढ़ें- कैसै बनती है बिजली? कोयले का क्या होता है रोल
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।