1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली क्लर्क पदों पर भर्ती, मिलेगी 25 हजार रुपये सैलरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली क्लर्क पदों पर भर्ती, मिलेगी 25 हजार रुपये सैलरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट में कई पदों पर भर्ती निकली है, जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल के लिए यहां पढ़ें...

allahabad high court- India TV Hindi
Image Source : PTI इलाहाबाद हाईकोर्ट

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो इलाहाबाद हाईकोर्ट दे रहा आपको सुनहरा मौका। इलाहाबाद हाईकोर्ट में लॉ क्षेत्र के फ्रेशर्स के लिए वैकेंसी निकली है। बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लॉ क्लर्क ट्रेनी के पदों पर वैकेंसी निकाली है।  ये भर्ती एक साल के कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी (इसे बढ़ाया भी जा सकता है) इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है जो 24 मई तक चलेगी।

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ LLB एवं कंप्यूटर नॉलेज होनी चाहिए।

उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 26 साल होनी चाहिए।

सैलेरी

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 25,000 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।

सेलेक्शन प्रोसेस

इन आवेदकों को सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा जो कि 4 जून 2023 को आयोजित होगा। इसके बाद पास हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

Indian Navy recruitment 2023: इंडियन नेवी में करना चाहते हैं नौकरी, आज से शुरू हो आवेदन; ऐसे करें आवेदन
ये हैं देश के दो ऐसे रेलवे स्टेशन जिनका नहीं है कोई नाम, अनोखी है इसके पीछे की कहानी

Latest Education News