1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UP TGT भर्ती का विज्ञापन जारी, 17,735 पदों का ऐलान, यहां जानें आवेदन करने और परीक्षा की तारीख

UP TGT भर्ती का विज्ञापन जारी, 17,735 पदों का ऐलान, यहां जानें आवेदन करने और परीक्षा की तारीख

उत्तर प्रदेश में TGT भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में 17,735 पदों पर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। आइए जानते हैं आवेदन और परीक्षा की तारीख के बारे में।

UP TGT Recruitment 2026- India TV Hindi
Image Source : PEXELS/ANI सांकेतिक फोटो।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश में शिक्षक के पद पर बंपर भर्ती निकाली गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। खास बात ये है कि यूपी TGT के लिए ये भर्ती 17,735 पदों पर निकाली गई है। आइए जानते हैं कि क्या है इस परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख।

आवेदन कब से, परीक्षा का क्या है डेट?

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, यूपी टीजीटी भर्ती 2026 के लिए योग्य उम्मीदवार 24 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 नवंबर तय की गई है। वहीं, यूपी टीजीटी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 23 और 24 दिसंबर को प्रस्तावित है। आयोग ने आगे ये भी जानकारी दी है कि TGT भर्ती से जुड़ा विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर मौजूद है, जिसे अभ्यर्थी देख एवं पढ़ सकते हैं।

Image Source : UPESSCUP TGT भर्ती का नोटिफिकेश।

आयोग ने OTR प्रक्रिया को पूरा करने को कहा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिस में बताया गया है- "विज्ञापित पदों के सापेक्ष आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग द्वारा One Time Registration (OTR) व्यवस्था लागू की गयी है। इसलिए OTR प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही अभ्यर्थी प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (TGT) हेतु आवेदन करें।" आयोग ने आगे ये भी कहा है कि निर्धारित योग्यता को पूरा करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपलोड विस्तृत विज्ञापन को सावधानी पूर्वक अध्ययन करने के बाद आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सितंबर महीने में 15012 पदों पर सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक की भर्ती निकाली थी।

भर्ती से जुड़ीं प्रमुख तिथियां

प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (TGT) भर्ती से संबंधित प्रमुख तिथियां नीचे दी गई हैं-:

विज्ञापन प्रकाशन की तारीख 23-10-2026
ऑनलाइन पंजीकरण (OTR)/आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 24-10-2026
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23-11-2026
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 26-11-2026
परीक्षा तिथि 23 व 24 दिसम्बर, 2026

ये भी पढ़ें- डाक विभाग में निकली 25 हजार से ज्यादा नौकरी, योग्यता, लास्ट डेट्स और आवेदन कैसे करें; यहां जानें

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के 828 पदों पर बंपर भर्ती, 14 अगस्त तक करें आवेदन

Latest Education News