A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UPSC CDS I भर्ती, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी; 450 से अधिक है वैकेंसी

UPSC CDS I भर्ती, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी; 450 से अधिक है वैकेंसी

UPSC CDS I भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 30 दिसंबर 2025 तक ही आवेदन कर सकते हैं, जो कि लास्ट डेट है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

सेना में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने UPSC CDS I भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 400 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। अब सवाल आता है कि इसके लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी है। अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं है, आइए इस खबर के जरिए इस विवरण से भिज्ञ होते हैं।

वैकेंसी विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 451 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • इंडियन मिलिट्री एकेडमी: 100 वैकेंसी
  • इंडियन नेवल एकेडमी: 26 वैकेंसी
  • एयर फ़ोर्स एकेडमी: 32 वैकेंसी
  • ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी: 293 वैकेंसी

क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी? 

  • I.M.A. और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी के लिए — आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की डिग्री होना चाहिए या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • इंडियन नेवल एकेडमी के लिए — आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
  • एयर फ़ोर्स एकेडमी के लिए — आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की डिग्री (10+2 लेवल पर फिजिक्स और मैथमेटिक्स के साथ) या बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र भरकर सबमिट करना होगा।
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर ले। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने की आखिरी तारीख 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

ये भी पढ़ें- 

लॉ की पढ़ाई के लिए कौन सा है देश का नंबर 1 कॉलेज? जान लें यहां

Latest Education News