1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. लॉ की पढ़ाई के लिए कौन सा है देश का नंबर 1 कॉलेज? जान लें यहां

लॉ की पढ़ाई के लिए कौन सा है देश का नंबर 1 कॉलेज? जान लें यहां

 Published : Dec 20, 2025 03:46 pm IST,  Updated : Dec 20, 2025 03:46 pm IST

अगर आप लॉ के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और बेस्ट कॉलेज की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम आ सकती है। इस खबर के जरिए हम देश का नंबर लॉ कॉलेज कौन सा है, यह जानेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप अपने करियर को लॉ के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। स्टूडेंट्स चाहे किसी भी फील्ड में अपने करियर को आगे ले जाना चाहें, लेकिन कॉलेज या संस्थान को चुनने के मामले में अधिकतर को कन्फ्यूजन होता ही है। यदि आप कानून की पढ़ाई के लिए नंबर 1 कॉलेज की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज इस खबर के जरिए हम आपको देश के नंबर 1 लॉ कॉलेज के बारे में बताएंगे। 

लॉ की पढ़ाई के लिए देश का नंबर 1 कॉलेज?

लॉ की पढ़ाई के लिए देश में पहले पायदान पर नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी आती है। नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित है। वहीं, दूसरे स्थान पर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली आती है। यह  नई दिल्ली में स्थित है। 

देश के टॉप 7  लॉ कॉलेज कौन से हैं? 

नीचे दी गई लिस्ट में देश के टॉप 7  लॉ कॉलेज बताए गए हैं। लिस्ट में बताई गई कॉलेजों/संस्थानों की रैंकिंग को NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार हैं। 

  1. रैंक 1: नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी(National Law School of India University)बेंगलुरू, कर्नाटक; स्कोर- 82.97
  2. रैंक 2: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (National Law University) नई दिल्ली, दिल्ली; स्कोर- 80.00
  3. रैंक 3: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (National Law University) हैदराबाद, तेलंगाना; स्कोर- 79.50
  4. रैंक 4: द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज ( The West Bengal National University of Juridical Sciences) कोलकाता, वेस्ट बंगाल; स्कोर- 79.39
  5. रैंक 5: गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (Gujarat National Law University) गांधीनगर, गुजरात; स्कोर- 76.23
  6. रैंक 6: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी खड़गपुर(Indian Institute of Technology Kharagpur) खड़गपुर, वेस्ट बंगाल; स्कोर- 74.09 
  7. रैंक 7: सिम्बायोसिस लॉ स्कूल (Symbiosis Law School) पुणे, महाराष्ट्र; स्कोर- 74.07

ये भी पढ़ें- जेईई मेन 2026 परीक्षा की क्या है मार्किंग स्कीम? यहां जानें पूरी अंकन योजना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।