अगर आपने जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे या अगले सेशन की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा के आयोजन में बहुत ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है। परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। वहीं, सेशन 2 की परीक्षा यानी अप्रैल सेशल की परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक किया जाएगा। लेकिन क्या आप इसकी मार्किंग स्कीम से अवगत हैं? अगर नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम इस विवरण से अवगत होंगे।
जेईई मेन 2026: क्या है मार्किंग स्कीम?
नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से जेईई मेन 2026 परीक्षा की मार्किंग स्कीम को समझा जा सकता है।
- सबसे पहले बता दें कि जेईई मेन 2026 परीक्षा में कुल 75 प्रश्न होंगे।
- जेईई मेन 2026 परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर देने पर 4 अंक(+4) दिए जाएंगे।
- गलत उत्तर देने पर एक अंक काट(-1) लिया जाएगा।
- वहीं, अनअटेंप्टेड प्रश्नों के मामल में कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
- बता दें कि जेईई मेन 2026 परीक्षा(सेशन 1 और सेशन 2) का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाएगा। परीक्षा को सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा।
इंजीनियरिंग के मामले में ये हैं देश के शीर्ष पांच संस्थान
नीचे लिस्ट में बताई गई कॉलेजों/संस्थानों की रैंकिंग को NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार बताया गया है।
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास(Indian Institute of Technology Madras) चेन्नई, तमिलनाडु
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली(Indian Institute of Technology Delhi) नई दिल्ली, दिल्ली
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (Indian Institute of Technology Bombay) मुंबई, महाराष्ट्र
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर (Indian Institute of Technology Kanpur) कानपुर, उत्तर प्रदेश
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर (Indian Institute of Technology Kharagpur)खड़गपुर, पश्चिम बंगाल
ये भी पढ़ें-
DSSSB MTS भर्ती, जान लें कौन कर सकता है अप्लाई; 700 से अधिक वैकेंसी