A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UPSC सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

UPSC सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

UPSC Civil Services Prelims Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 की नोटिफिकेशन जारी की गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

UPSC सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम 2023 के लिए आवेदन शुरू(सांकेतिक फाइल फोटो)- India TV Hindi
Image Source : FILE UPSC सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम 2023 के लिए आवेदन शुरू(सांकेतिक फाइल फोटो)

UPSC Civil Services Prelims Exam 2023 Registration: UPSC की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर आई है।  संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 की नोटिफिकेशन जारी की है। अधिसूचना को आज  यानी 1 फरवरी, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया,जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की भी आज से शुरूआत हो गई। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।  

Image Source : Fileप्रतीकात्मक फोटो

21 तारीख को बंद हो जाएंगे रजिस्ट्रेशन
UPSC की तरफ से जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक इच्छुक कैंडिडेट्स 21 फरवरी, 2023 से पहले आवेदन कर दें, जो इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख है। कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन लिंक और अन्य बातों की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.inपर जाकर आधिकारिक अधिसूचना चेकर कर सकते हैं। 

इस डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन 

उम्र सीमा और आवेदन शुल्क
इस रिक्रूटमेंट में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की मिनिमम उम्र 21 साल होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम उम्र 32 साल तय की गई है। इसके अलाव फीमेल, एससी, एसटी और डिसएबिलिटी कैंडिडेट्स को छोड़कर सभी उम्मीदवार को अप्लाई करने के लिए 100 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। 

ये भी पढ़ें- ICMAI CMA जून 2023 के लिए बढ़ी रजिस्ट्रेशन डेट, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

RPSC Statistical ऑफिसर स्क्रीनिंग टेस्ट के रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

 

 

Latest Education News