1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RPSC Statistical ऑफिसर स्क्रीनिंग टेस्ट के रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

RPSC Statistical ऑफिसर स्क्रीनिंग टेस्ट के रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

 Published : Feb 01, 2023 01:43 pm IST,  Updated : Feb 01, 2023 01:43 pm IST

RPSC Statistical Ofiicer Screening Test Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सांख्यिकी अधिकारी(Statistical Ofiicer) के पद के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। कैंडिडेट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबासाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

RPSC Statistical Ofiicer Screening Test Result Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की तरफ से सांख्यिकी अधिकारी(Statistical Ofiicer) के पद के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी गई है। कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम में उपस्थित हुए थे वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबासाइट  rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो
Image Source : FILEसांकेतिक फोटो

इतने कैंडिडट्स का हुआ सेलेक्शन

राजस्थान पब्लिक सर्विस सेलेक्शन कमीशन द्वारा इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट राउंड के लिए कुल 86 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। रिजल्ट पीडीएफ पर उनके रोल नंबर का उल्लेख किया गया है। आपको बता दें कि स्क्रीनिंग टेस्ट 18 दिसंबर 2022 को राज्य भर के एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित किया गया था।

कैंडिडेट्स ऐसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले कैंडिडेट्स RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद होमपेज पर Statistical Officer screening result under the ‘News and Events वाले लिंक टेब पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद नए पेज पर मांगी गई डिटेल्स को दर्ज कर सबमिट करें। 
  4. इसके आप अपने रिजल्ट को को डाउनलोड कर लें।
  5. आखिरी में कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी निकलवा लें।  

ये भी पढ़ें- आप जानते हैं MS और MD में क्या होता है डिफरेंस? अगर नहीं, तो पढ़ लें ये खबर

ICMAI CMA जून 2023 के लिए बढ़ी रजिस्ट्रेशन डेट, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन