UPSC CSE Prelims 2026 Answer Key OUT : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक परीक्षा) 2026 की आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों upsconline.nic.in और upsc.gov.in पर यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2026 की आंसर-की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि, यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई थी और परीक्षा का स्तर मध्यम था।
5.49 लाख उम्मीदवारों ने दिया एग्जाम
गौरतलब है कि, 24 मई 2026 को देश के 83 शहरों में बने 2,072 केंद्रों पर UPSC CSE Prelims परीक्षा का आयोजन किया, जिसमें करीब 5.49 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। आयोग के अंतिम अंतिम आंकड़ों के अनुसार कुल 8 लाख, 19 हजार, 732 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से लगभग 67 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए।
कैसे डाउनलोड करें आंसर-की
उम्मीदवार UPSC CSE प्रीलिम्स 2026 की उत्तर कुंजी देखने और डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर जाएं
- UPSC CSE Prelims 2026 की Answer Key के PDF Link पर क्लिक करें
- UPSC CSE Prelims 2026 की Answer Key PDF स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी
- UPSC CSE Prelims 2026 की Answer Key की PDF फ़ाइल को सेव करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें
Answer Key पर आपत्ति कैसे दर्ज करें
- upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर जाएं
- UPSC CSE Prelims 2026 की आंसर.की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो के लिंक पर क्लिक करें
- अब, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
- जिन प्रश्नों पर आप आपत्ति उठाना चाहते हैं, उन्हें चुनें
- उत्तर और सहायक दस्तावेज़ (PDF) अपलोड करें
- Answer Key आपत्ति विंडो शुल्क का भुगतान करें
- सबमिट पर क्लिक करें
- यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स की Answer Key की PDF फाइल को सेव करें और उसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें
कब जारी होंगे नतीजे
UPSC CSE प्रीलिम्स की Answer Key पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद, UPSC अंतिम Answer Key और परिणाम जारी करेगा। UPSC CSE प्रीलिम्स की अंतिम Answer Key और परिणाम जून के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। UPSC प्रीलिम्स 2025 का परिणाम 25 मई को आयोजित परीक्षा के बाद 11 जून को घोषित किया गया था। UPSC CSE प्रीलिम्स 2026 की अंतिम Answer Key और परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in और upsc.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड PDF में देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें -
वंदे भारत स्लीपर के डिजाइन और हाइजीन से बेहद इंप्रेस हुई महिला, Video सभी को देखना चाहिए; हो रहा वायरल
Latest Education News