A
Hindi News एजुकेशन School Holidays November 2025: नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? झट से देख लें पूरी लिस्ट

School Holidays November 2025: नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? झट से देख लें पूरी लिस्ट

स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को छुट्टियाों का बेसब्री से इंतजार रहता है। तो आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि नवंबर में कितने दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

बच्चों के अंदर स्कूल की छुट्टियों को लेकर एक अलग ही उत्सुकता होती है। अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा रहा और स्कूल में बच्चों की जमकर छुट्टियां हुईं। अब नवंबर का माह शुरू हो चुका है। ऐसे में बच्चों के मन में इस माह की छुट्टियों के लेकर भी सवाल आया ही होगा। तो आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब से अवगत होते हैं कि नवंबर में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे या यूं कहें कि इस माह बच्चों को कितनी छुट्टियां मिलेंगी। जानकारी दे दें कि इस वर्ष गुरु नानक जयंती 5 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन पूरे भारत में स्कूल, शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। शेष छुट्टियों के बारे में आप नीचे खबर में पढ़ सकते हैं। 

इस माह में स्कूलों में रविवार समेत लगभग 8–9 दिन की छुट्टी मिलेगी, जिसमें कुछ अलग-अलग राज्यों के अनुसार होगी। इनमें 5 रविवार, गुरु नानक जयंती और गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस, बाल दिवस और अन्य प्रमुख अवकाश शामिल होंगे। इन अवसरों पर भारत के अधिकांश राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहती है। हालांकि,  अक्टूबर की अपेक्षा नवंबर में त्योहारी छुट्टियां कम हैं। बता दें इस माह में कुल 5 रविवार पड़ रहे हैं। 

  • 5 नवंबर: गुरु नानक जयंती
  • 14 नवंबर: बाल दिवस
  • 24 नवंबर: गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस

आपको बता दें कि रविवार छोड़कर ये छुट्टियां राज्य के अनुसार बदल सकती हैं। कुछ छुट्टियां अलग-अलग राज्यों पर निर्भर करती हैं। लेकिन कुछ नेशनल होलीडेज होते हैं जो लगभग पूरे देश में ही होते हैं।

कश्मीर में बदली स्कूलों की टाइमिंग

वहीं, कश्मीर में अधिकारियों ने एक नवंबर से घाटी के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। कश्मीर के शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, श्रीनगर नगर पालिका की सीमाओं के भीतर स्थित स्कूलों के लिए संशोधित समय शनिवार से सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक। आदेश में कहा गया है कि श्रीनगर नगर पालिका की सीमाओं के बाहर स्थित स्कूलों के लिए सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें- 

जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए शुरू हो चुके हैं आवेदन, ये रहा डायरेक्ट लिंक; जान लें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई

Latest Education News