जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का वेट खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को शुरू कर दिया गया है। ऐसे में इच्छुक और योग्य छात्र-छात्राएं आधिकारिक वबेसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। आइए इस खबर के जरिए एलिजिबिलिटी, आवेदन करने की आखिरी तारीख और आवदेन करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को जानते हैं।
आवेदन करने की आखिरी तारीख?
जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2025(रात 9.00 बजे तक) है। वहीं, उम्मीदवार शुल्क का भुगतान 27 नवंबर रात 11.50 तक कर सकेंगे। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर 'रजिस्ट्रेशन फॉर जेईई मेन सेशन -1' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी।
- अब उम्मीदवार अपने आपको पहले पंजीकृत करें।
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
एलिजिबिलिटी
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा XII / समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्र या या 2026 में उपस्थित होने वाले छात्र आवेदन करने के पात्र हैं।
जेईई (मेन) - 2026 में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट पर विजिट कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा?
जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21 से 30 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। पहला पेपर (बीई/बीटेक) दो पालियों में आयोजित किया जाएगा; पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। जेईई मेन पेपर 2ए (बीआर्क) और पेपर 2बी (बीप्लानिंग) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जाएँगे। जेईई (मेन) - 2026 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा: अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
ये भी पढ़ें-