1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कश्मीर में बदली स्कूल की टाइमिंग, जान लें अब किस समय खुलेंगे विद्यालय

कश्मीर में बदली स्कूल की टाइमिंग, जान लें अब किस समय खुलेंगे विद्यालय

जम्मू कश्मीर के कश्मीर डिवीजन स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। कश्मीर डिवीजन में 1 नवंबर से स्कूलों के नए समय की घोषणा की गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

देश के अधिकतर हिस्सों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। इस बीच जम्मू कश्मीर के कश्मीर डिवीजन स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। कश्मीर डिवीजन में 1 नवंबर से स्कूलों के नए समय की घोषणा की गई है। सरकार ने श्रीनगर नगर निगम सीमा में स्कूलों को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक और नगर निगम सीमा से बाहर के स्कूलों को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित करने का आदेश दिया है।

आधिकारिक नोटिस 

साइक्लोन मोंथा के कारण आंध्र प्रदेश में स्कूल बंद

वहीं, साइक्लोन मोंथा के कारण आंध्र प्रदेश में खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए, राज्य के 12 जिलों में स्कूल और कॉलेज 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन के एक आदेश के अनुसार, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अनाकापल्ली, काकीनाडा, पश्चिम गोदावरी, एलुरु, कृष्णा, एनटीआर, गुंटूर, बापटला, पालनाडु और वाईएसआर कडप्पा में शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

ओडिशा के कई जिलों में स्कूल बंद

साइक्लोन मोंथा की वजह से ओडिशा के भी कई जिलों में स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद करने का आदेश दिया गया है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, जिन जिलों में स्कूल बंद रहने की उम्मीद है, वे हैं- मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगढ़, गजपति, गंजम, कंधमाल, कालाहांडी।

महाराष्ट्र के स्कूल्स में 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक गाया जाएगा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का पूरा संस्करण

वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक इसका पूरा संस्करण गाएं। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस गीत की समृद्ध विरासत का जश्न मनाना है।

ये भी पढ़ें-

हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा के अंकों में चाहते हैं सुधार? वर्ष 1990 से 2024 तक के छात्रों को मौका; पढ़ें डिटेल

 

Latest Education News