हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने घोषणा की है कि मार्च 1990 और मार्च 2024 के बीच सीनियर सेकेंडरी (शैक्षणिक और मुक्त विद्यालय) परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को अंक सुधार का मौका दिया जाएगा। इस संबंध में एक आधिकारिक प्रेस नोट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है, जिसे उम्मीदवार चेक कर सकते हैं। मिली जाननकारी के अनुसार, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू होगा। हम कह सकते हैं कि पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्तूबर से इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
कितने विषयो में सुधार के लिए कर सकते हैं आवेदन?
उम्मीदवार एक या अधिकतम दो विषयों में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कितना देना होगा शुल्क?
आवेदकों को 10,000 रुपये का एकमुश्त शुल्क देना होगा। आवेदन करते समय, उम्मीदवारों को अपने उत्तीर्ण प्रमाणपत्र की स्व-सत्यापित प्रति अपलोड करनी होगी, जिसे किसी राजपत्रित अधिकारी या किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित किया गया हो।
प्रेस नोट
जारी किए गए प्रेस नोट में लिखा है, "हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा छात्रहित को देखते हुए वर्ष मार्च 1990 से मार्च-2024 तक सी. सैकेण्डरी (शैक्षिक / मुक्त विद्यालय) की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके परीक्षार्थियों को अंक सुधार का विशेष अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे सभी परीक्षार्थी एक या अधिकतम दो विषयों में दिनांक 31.10.2025 से दिनांक 15.11.2025 तक बोर्ड वैबसाइट www.bseh.org.in से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। जो परीक्षार्थी अंक सुधार हेतु ऑनलाईन आवेदन करेंगे वे आवेदन पत्र के साथ पूर्व में बोर्ड कार्यालय द्वारा जारी उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र की फोटोप्रति किसी राजपत्रित अधिकारी या सरकारी / गैर सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्राचार्य से सत्यापित करवाकर ऑनलाईन अपलोड करना सुनिश्चित करें।"
कैसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने लिंक खुल जाएगा।
- अब कैंडिडेट्स चेक करें और डाउनलोड कर लें।